facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोशल मीडिया का मजाक या सिस्टम के खिलाफ बगावत? जानिए CJP की कहानी

Advertisement

इंटरनेट पर हंसी-मजाक से शुरू हुई CJP, अब क्यों हो रही गंभीर चर्चा?

Last Updated- May 29, 2026 | 8:15 AM IST
CJP

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का उदय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यवस्था के खिलाफ एक व्यंग्य है, जिसकी शुरुआत एक प्रतिष्ठित लोक सेवक के कथित बयान से हुई। सही मायने में यह युवाओं की हताशा को दर्शाता है या नहीं, यह कहना जल्दबाजी होगी। भारत और विदेश, दोनों जगह युवाओं के लिए रोजगार और आर्थिक अनिश्चितता जैसी चिंता उनके विचारों को आकार दे रही हैं। भारत में युव बेरोजगारी दर 2020 में 24.5 फीसदी थी जो 2023 में घटकर 15.4 फीसदी रह गई।

मगर 2025 में यह फिर से बढ़कर 17.7 फीसदी हो गई। इस दौरान रोजगार से बाहर, शिक्षा या प्रशिक्षण प्राप्त कर निकले युवाओं का हिस्सा भी बढ़ गया, जो श्रम बाजार के निरंतर दबावों की ओर इशारा करता है। दुनिया भर के कई युवा-नेतृत्व वाले आंदोलनों में भी इसी तरह के पैटर्न दिखाई देते हैं, जहां आर्थिक तनाव एक महत्त्वपूर्ण पृष्ठभूमि का काम करता है।

स्पेन का इंडिग्नाडोस 46.2 फीसदी युवा बेरोजगारी के बीच उभरा था। इसी तरह ट्यूनीशिया में 42.3 फीसदी युवा बेरोगारी दर होने के बाद अरब स्प्रिंग सामने आया और श्रीलंका का अरागलाया आंदोलन भी उसी समय हुआ जब युवा बेरोजगारी दर 30 फीसदी थी।

हालांकि नेपाल में 2025 में जेनज़ी का विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया प्रतिबंध से उपजी सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक हताशा से प्रेरित थे। उस समय नेपाल में युवा बेरोजगारी 20.4 फीसदी थी। ये उदाहरण बताते हैं कि श्रम बाजार के दबाव और अवसर को लेकर हताशा अक्सर युवा लामबंदी के साथ जुड़ जाती है।

Advertisement
First Published - May 29, 2026 | 8:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement