facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्राहकों को अब नहीं लगेगा चूना! फर्जी ऑनलाइन रिव्यू से निपटने के लिए सरकार उठाएगी सख्त कदम

Advertisement

सरकार ने मंगलवार को फर्जी रिव्यू पर लगाम लगाने के लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) पर परामर्श को लेकर ई-कॉमर्स कंपनियों और ऑनलाइन समीक्षाओं से जुड़े संगठनों की बैठक बुलाई।

Last Updated- May 08, 2024 | 11:59 AM IST
Online shopping
Representative Image

देश में ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले जितनी तेजी से बढ़ रहे हैं उतने ही तेजी से धोखाधड़ी के मामले भी सामने आते रहते हैं। ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि ग्राहक फर्जी रिव्यूज पर भरोसा करके खराब सामान खरीद लेते हैं। इस तरह के स्कैम से ग्राहकों को बचाने के लिए भारत सरकार जल्द कोई बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार ने मंगलवार को फर्जी रिव्यू पर लगाम लगाने के लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) पर परामर्श को लेकर ई-कॉमर्स कंपनियों और ऑनलाइन समीक्षाओं से जुड़े संगठनों की बैठक बुलाई ।

इस बात की जानकारी उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के नोटिस में दी गई।

यह भी पढ़ें: MDH, Everest spice row: भारत ने खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेषों की अधिकतम सीमा के लिए कड़े मानदंड अपनाए- सरकार

ड्राफ्ट किया जारी

मंत्रालय ने ऑनलाइन उपभोक्ता समीक्षा (क्वालिटी कंट्रोल) आदेश, 2024 का एक ड्रॉफ्ट भी जारी किया है। इसमें प्रोडक्ट के वेरिफाइड खरीदारों और उपयोगकर्ताओं से ही समीक्षा स्वीकार करने का प्रस्ताव किया गया है।

नोटिस के अनुसार, ‘‘गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (QCO) के तहत ग्राहकों और विक्रेताओं को जोड़ने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों और समीक्षा से जुड़े संगठनों को निर्धारित जरूरतों के स्व-अनुपालन की घोषणा करने करने को कहा गया है।’’

यह भी पढ़ें: स्पैम से परेशान लोगों के लिए आएगा समाधान!

QCO के ड्राफ्ट में कहा गया है कि संगठन उन रिव्यूज को पब्लिश नहीं करेंगे जो खुद या सप्लायर, विक्रेता या किसी थर्ड पार्टी से खरीदी या लिखवाई गई हो।

15 मई को होगी बैठक

नोटिस में कहा गया है, ‘‘संबंधित संगठन को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के पास रजिस्टर कराने और नियमों के अनुपालन की घोषणा करने की जरूरत है। इस संबंध में, क्यूसीओ के मसौदे पर चर्चा के लिए सचिव की अध्यक्षता में संबंधित पक्षों की बैठक 15 मई, 2024 को बुलाई गई है।’’

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने प्रस्ताव दिया है कि ऑनलाइन उपभोक्ता समीक्षाओं का प्रबंधन और प्रकाशन करने वाले सभी संगठन नियमों का पालन करेंगे। इसमें फर्जी रिव्यूज पब्लिश करने पर रोक भी शामिल है और आदेश में निर्धारित जरूरतों के स्वयं के स्तर पर अनुपालन की घोषणा करते हुए बीआईएस के साथ खुद को ‘समीक्षा प्रशासक’ के रूप में पंजीकृत करना होगा।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement