facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रक्षा मंत्रालय ने 7,800 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी, मशीन गन और नौसेना के हथियार भी शामिल

Advertisement

भारतीय नौसेना के MH-60R हेलीकॉप्टर की परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए, DAC ने हथियारों की खरीद को लेकर स्वीकृति प्रदान की है

Last Updated- August 24, 2023 | 6:44 PM IST
Defence Minister Rajnath Singh

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को करीब 7,800 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी, जिसमें एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर के लिए इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट की खरीद भी शामिल है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीएसी द्वारा मंजूर प्रस्तावों में 7.62×51 मिमी लाइट मशीन गन (LMG) और भारतीय नौसेना के हथियार MH-60R हेलीकॉप्टर की खरीद शामिल है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में DAC की बैठक में करीब 7,800 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।’

बयान में कहा गया, ‘भारतीय वायु सेना की दक्षता बढ़ाने के लिए, DAC ने भारतीय-आईडीडीएम श्रेणी के तहत एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर पर इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) सूट की खरीद और तैनाती के लिए स्वीकृति प्रदान की है।’

ईडब्ल्यू सूट भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) से खरीदा जाएगा। मंत्रालय ने कहा, ‘डीएसी ने मशीनीकृत पैदल सेना और बख्तरबंद रेजिमेंट के लिए जमीन-आधारित स्वायत्त प्रणाली की खरीद को भी मंजूरी दे दी है जिससे मानवरहित निगरानी, गोला-बारूद, ईंधन और कल-पुर्जों की आपूर्ति तथा युद्ध क्षेत्र में हताहतों की निकासी जैसे विभिन्न कार्यों में मदद मिलेगी।’

बयान में कहा गया है कि 7.62×51 मिमी एलएमजी और ब्रिज लेइंग टैंक (बीएलटी) की खरीद के प्रस्तावों को भी डीएसी ने मंजूरी दे है।

मंत्रालय ने कहा, ‘एलएमजी के शामिल होने से पैदल सेना बलों की लड़ने की क्षमता बढ़ेगी। बीएलटी के साथ मशीनीकृत बलों की आवाजाही में तेजी आएगी।’

मंत्रालय ने कहा, ‘परियोजना शक्ति के तहत भारतीय सेना के लिए मजबूत लैपटॉप और टैबलेट की खरीद के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई है। ये सभी खरीद केवल स्वदेशी विक्रेताओं से की जाएंगी।’

बयान में कहा गया है, ‘भारतीय नौसेना के एमएच-60आर हेलीकॉप्टर की परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए, डीएसी ने हथियारों की खरीद को लेकर स्वीकृति प्रदान की है।’

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 6:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement