facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

Advertisement

न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया के पीठ ने कहा कि खालिद और इमाम के मामले में यूएपीए की धारा 43डी(5) लागू होती है, जिसमें जमानत की शर्तें बहुत कड़ी होती है

Last Updated- January 05, 2026 | 10:53 PM IST
supreme court of india
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली दंगों की साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष के ठोस सबूत पेश किए गए हैं, जिनके तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) के तहत प्रथम दृष्टया मामला बनता है। इसी मामले में आरोपी गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को जमानत दे दी गई है। पीठ ने कहा कि अन्य अपीलकर्ताओं की तुलना में उमर खालिद और शरजील इमाम का मामला अलग है। दोनों को एक तराजू में नहीं तौला जा सकता।

न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया के पीठ ने कहा कि खालिद और इमाम के मामले में यूएपीए की धारा 43डी(5) लागू होती है, जिसमें जमानत की शर्तें बहुत कड़ी होती हैं। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए सबूतों से साबित होता है कि दंगों की साजिश में इन दोनों की मुख्य भूमिका थी।

हालांकि, अदालत ने यह स्पष्ट किया कि खालिद और इमाम सूबतों की जांच या आदेश की तारीख से एक वर्ष बाद, जो भी पहले हो, दोबारा जमानत याचिका दाखिल करने को स्वतंत्र होंगे। जिन आरोपियों को जमानत दी गई, उन पर बारह शर्तें लगाई गई हैं। अदालत ने कहा कि स्वतंत्रता का दुरुपयोग किए जाने पर जमानत रद्द कर दी जाएगी। पीठ ने निचली अदालत को कार्यवाही में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।

Advertisement
First Published - January 5, 2026 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement