facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

असम में पेपर लीक मामले में दो शिक्षकों की पहचान मुख्य षड्यंत्रकर्ता के तौर पर की गई: डीजीपी

Advertisement
Last Updated- March 17, 2023 | 4:18 PM IST
exam

असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी पी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 10वीं कक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में दो शिक्षकों की पहचान मुख्य षड्यंत्रकर्ता के रूप में की गई है। सिंह ने बताया कि इन दोनों शिक्षकों में से एक को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है, और ‘‘हमें विश्वास है कि हम उसे जल्द ही पकड़ लेंगे।’’

डीजीपी ने कहा कि माजुली के लुहित खबालू हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक और केंद्र प्रभारी प्रणब दत्त को हिरासत में लिया गया है।

सिंह ने कहा, ‘‘उसे आज गिरफ्तार किया जाएगा और पारगमन हिरासत पर यहां सीआईडी मुख्यालय लाया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि अन्य आरोपी एवं दत्त का करीबी कुमुद राजखोवा लखीमपुर के दफलाकाता हाईस्कूल का शिक्षक है।

सिंह ने कहा कि दत्त के घर से जले हुए प्रश्नपत्रों के हिस्से बरामद किए गए हैं और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस श्रृंखला के माध्यम से कागजात लीक किए गए और प्रसारित किए गए, उसका पता लगा लिया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गुरुवार शाम को कहा था कि कक्षा 10वीं की राज्य बोर्ड परीक्षा के सामान्य विज्ञान का प्रश्न पत्र लीक होने के कुछ दिनों बाद असमिया भाषा का पेपर भी लीक हो गया।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement