facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Diwali accidents: पटाखों से देशभर में जानलेवा हादसे बढ़े

Advertisement

चेन्नई में पटाखा विस्फोट में चार की मौत, 10 साल में देशभर में 1,489 हादसे दर्ज

Last Updated- October 23, 2025 | 8:53 AM IST
Diwali accidents

चेन्नई में एक घर में अवैध रूप से रखे गए पटाखों में 20 अक्टूबर को दीवाली के दिन विस्फोट हो जाने से कम से कम चार लोगों की जान चली गई। दीवाली के त्योहार पर यह कोई अकेली दुर्घटना नहीं है, इस मौके पर देश भर से ऐसी खबरें आती हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।

वर्ष 2014 और 2023 के बीच देश में कारखानों, उत्पादन इकाइयों, दुकानों और आवासीय क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों पर लगभग पटाखों से दुर्घटनाओं के 1,489 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 1,469 लोगों की मौत हो गई और 571 घायल हुए। अकेले 2023 में ही पूरे देश में पटाखे से संबंधित हादसों में 169 मौतें हुई हैं, जिनमें से 106 मामले चार दक्षिणी राज्यों से सामने आए। खास बात यह है कि इन दुर्घटनाओं में ज्यादातर शिकार पुरुष हुए।

वैसे देश में पटाखों से संबंधित दुर्घटनाएं हर साल घटती-बढ़ती रहती हैं। वर्ष 2014 में ऐसे 151 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2016 तक तेजी से बढ़कर 253 हो गए। लेकिन बाद के वर्षों में यह रुझान उलट गया और 2021 में मामले घटकर 129 और 2022 में केवल 90 पर आ गए। वर्ष 2023 में यह संख्या दोबारा बढ़कर 121 पर पहुंच गई।

पटाखों से संबंधित घटनाओं में सबसे अधिक मौतें युवाओं (18 वर्ष और उससे अधिक) की होती हैं। वर्ष 2023 में पटाखे से संबंधित सबसे अधिक दुर्घटनाएं तमिलनाडु, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में दर्ज की गईं।

 

Advertisement
First Published - October 23, 2025 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement