facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ED summons Kejriwal : पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की

Advertisement

प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाला मामले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

Last Updated- November 02, 2023 | 10:43 AM IST
New Delhi: Tight security arrangements near the Enforcement Directorate office, in New Delhi, Thursday, Nov. 2, 2023. The ED has summoned Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal for questioning in a money laundering case linked to the alleged excise policy scam.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) को समन जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को बुलाए जाने के मद्देनजर मध्य दिल्ली में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में कर्मियों को तैनात किया है ताकि आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय के आसपास एकत्र होने से रोका जा सके।

दिल्ली में सत्तारूढ़ ‘आप’ ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है कि मुख्यमंत्री निदेशालय के समक्ष पेश होंगे या नहीं। प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाला मामले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

प्रवर्तन निदेशालय पूर्वाह्न 11 बजे केजरीवाल के एजेंसी के दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश होने के बाद उनका बयान दर्ज करेगी। एक अधिकारी ने बताया कि ‘आप’ कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की आशंका के कारण तुगलक रोड स्थित ईडी के कार्यालय पर कई चरणों के अवरोधक लगाए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। मध्य दिल्ली के डीडीयू मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

आईटीओ क्षेत्र में ‘आप’ कार्यालय के पास भी अवरोधक लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कारण मध्य दिल्ली में आईटीओ, विकास मार्ग और इंडिया गेट के पास मामूली रूप से यातायात जाम रहा। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली सरकार की अब रद्द की जा चुकी 2021-22 आबकारी नीति की जांच कर रहे हैं, जो कथित तौर पर कुछ शराब डीलर के पक्ष वाली थी, लेकिन ‘आप’ ने इस आरोप का पूरी तरह से खंडन किया है।

दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव की एक रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने पिछले साल जुलाई में नीति निर्माण और इसके कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 10:43 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement