facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पूरी दिल्ली खुली है… पुलिस ने कहा- फर्जी खबरों से सावधान! G20 के दौरान कुछ ही सड़कें रहेंगी बंद

Advertisement

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि G20 Summit के दौरान 8 से 10 सितंबर के बीच पूरी दिल्ली खुली रहेगी

Last Updated- September 05, 2023 | 7:53 PM IST
Delhi Poloce

दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारी जोरों पर है। इस दौरान दिल्ली बंद के नाम पर कई तरह की भ्रामक खबरें भी चलाई जा रही हैं जिसमें दिल्ली के कई मार्गों के बंद होने की सूचना दी जा रही है। इस बीच,  दिल्ली पुलिस की तरफ से एक बयान जारी कर प्रतिबंध के बारे में सही जानकारी दी गई है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि G20 Summit के दौरान 8 से 10 सितंबर के बीच पूरी दिल्ली खुली रहेगी। पुलिस ने कहा कि नई दिल्ली नगर निगम (NDMC) के कुछ इलाकों में ही प्रतिबंध लगाया गया है, बाकी जगहों पर यात्री सफर कर सकते हैं।

G20  के दौरान दिल्ली के कौन-कौन से इलाकों में लगेगा प्रतिबंध?

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि कुछ समाचार एजेंसियां भ्रामक हेडलाइन के साथ G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर गलत खबरों का प्रचार कर रही हैं, जबकि ऐसा नहीं है। ‘यह फिर से दोहराया जा रहा है कि प्रतिबंध केवल एन.डी.एम.सी क्षेत्र के एक छोटे हिस्से में लगाए गए हैं।’

बता दें कि G20 के मद्देनजर नई दिल्ली मेहमान देशों के राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत करने के लिए तैयार है। जल्द ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है और लोगों की सुविधा के लिए बार-बार एडवाइजरी जारी कर रही है ताकि लोग भ्रमित न हों।

दिल्ली मेट्रो के कौन से रास्ते रहेंगे बंद? दिल्ली पुलिस ने बताया

मेट्रो को लेकर भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष आयुक्त एस.एस यादव ने सोशल मीडिया X पर वीडियो रिलीज कर जानकारी दी। उन्होंने कहा, मेट्रो संचालन को लेकर कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। केवल सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सेवा प्रभावित रहेगी।’

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन ससे उतर कर प्रगति मैदान जाया जाता है जहां G20 का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 6:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement