facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

ESIC Scheme : फरवरी में ESIC ने जोड़े 16.03 लाख नये सदस्य

Last Updated- April 18, 2023 | 12:52 PM IST
PAN Card

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने फरवरी 2023 में 16.03 लाख नये सदस्य जोड़े हैं। मंगलवार को जारी पेरोल आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत फरवरी में लगभग 11,000 नये प्रतिष्ठान पंजीकृत किए गए हैं, जो अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा देते हैं।

बयान के मुताबिक समीक्षाधीन महीने में जोड़े गए कुल 16.03 लाख कर्मचारियों में 25 वर्ष तक की आयु के 7.42 लाख सदस्य हैं। इससे पता चलता है कि देश के युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर मिल रहे हैं। इसी तरह फरवरी 2023 में महिला सदस्यों का नामांकन 3.12 लाख रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में कुल 49 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों का ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया गया। बयान के मुताबिक पेरोल के आंकड़े अस्थायी हैं, क्योंकि आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया लगातार जारी रहती है।

First Published - April 18, 2023 | 12:52 PM IST

संबंधित पोस्ट