facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold/Silver Price Today: सोना 10 रुपए चढ़कर 78,010 पर कारोबार कर रहा, चांदी की कीमत ₹100 गिरी

Advertisement

22 कैरेट सोने की कीमत में भी 10 रुपये की तेजी देखी गई। 22 कैरेट सोना 71,510 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Last Updated- December 31, 2024 | 7:41 AM IST
Gold
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

Gold Price Today:  मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये की तेजी आई। गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, सोना अभी 78,010 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। अभी एक किलोग्राम चांदी की कीमत 92,400 रुपये है।

22 कैरेट सोना भी 10 रुपये की तेजी के साथ 71,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

24 कैरेट सोना मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में 78,010 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दस ग्राम की कीमत 78,160 रुपये रही।

22 कैरेट सोने के मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में 71,510 रुपये प्रति दस ग्राम है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दस ग्राम की कीमत 71,660 रुपये रही।

दिल्ली में चांदी 92,300 रुपये प्रति किलोग्राम

दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 92,300 रुपये है। मुंबई में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 92,400 रुपये है। चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 99,800 रुपये है।

मंगलवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती घंटों में अमेरिकी सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। हाजिर सोना 0034 GMT तक 2,606.07 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। अमेरिकी सोना वायदा 0.1 प्रतिशत बढ़कर 2,619.90 डॉलर पर पहुंच गया। यह साल का आखिरी कारोबारी दिन है। अगर धातु के लिहाज से देखें तो यहां साल काफी बेहतर रहा और पिछले एक दशक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

हाजिर चांदी 28.94 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही और पैलेडियम 0.1 प्रतिशत बढ़कर 901.49 डॉलर पर पहुंच गया, जबकि प्लैटिनम 0.4 प्रतिशत गिरकर 900.00 डॉलर पर आ गया।

Advertisement
First Published - December 31, 2024 | 7:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement