facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IMF जल्द करेगा भारत के राष्ट्रीय लेखा डेटा की ‘सी’ रेटिंग का अपग्रेड

Advertisement

यह पहल ऐसे समय में की जा रही है जब केंद्र सरकार फरवरी 2026 में खुदरा महंगाई और आर्थिक उत्पादन पर नजर रखने के लिए आंकड़ों की नई श्रृंखला जारी करेगी

Last Updated- November 28, 2025 | 11:05 PM IST
IMF

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) जल्द ही भारत के राष्ट्रीय लेखा डेटा पर्याप्तता के लिए अपनी ‘सी’ रेटिंग को अपग्रेड करने वाला है। यह पहल ऐसे समय में की जा रही है जब केंद्र सरकार फरवरी 2026 में खुदरा महंगाई और आर्थिक उत्पादन पर नजर रखने के लिए आंकड़ों की नई श्रृंखला जारी करेगी।

आईएमएफ के रुख में यह बदलाव संभवत: उसके कर्मचारियों और भारतीय अधिकारियों की हालिया बातचीत के कारण हुआ है। इसमें भारत के वास्तविक क्षेत्र के आंकड़ों में हो रहे सुधारों के साथ-साथ आंकड़ों की मौजूदा श्रृंखलाओं में आईएमएफ के डेटा पर्याप्तता आकलन में उठाए गए मुद्दों पर भी जोर दिया गया था।

आईएमएफ ने भारत के लिए इस सप्ताह जारी एक रिपोर्ट में लगातार दूसरे साल अपने डेटा पर्याप्तता आकलन में भारत के राष्ट्रीय लेखा डेटा को ‘सी’ रेटिंग दी है। यह ए से डी तक के चार स्तर वाले पैमाने में दूसरा सबसे निचला स्तर है जो यह दर्शाता है कि आंकड़ों में कुछ कमियां हैं जिससे निगरानी कुछ हद तक बाधित होती है।

आईएमएफ के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक ऊर्जित पटेल एवं अन्य अधिकारियों ने भी 21 नवंबर को एक बयान में कहा था कि वे डेटा पर्याप्तता आकलन के लिए पिछले परामर्श के बाद भारत के आधिकारिक आंकड़ों के लिए आईएमएफ की बदलाव सूची की सराहना करते हैं। उनका यह बयान भी इस रिपोर्ट में शामिल है।

उन्होंने कहा था कि डेटा पर्याप्तता आकलन संबंधी रेटिंग को फरवरी 2026 में प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय लेखा श्रृंखला के तहत अपग्रेड किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि कर्मचारियों ने पाया कि भारत के सरकारी आंकड़ों में कुछ कमियां होने के बावजूद वे निगरानी के लिए पर्याप्त हैं।

आईएमएफ के कर्मचारियों ने माना कि भारत में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) निर्धारित करने के तरीके को अपग्रेड किए जाने के साथ ही राष्ट्रीय लेखा बेंचमार्क में बदलाव के लिए काम जारी है। साथ ही उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के तहत आने वाली सभी वस्तुओं और उनके भारांश में भी बदलाव हो रहा है ताकि मौजूदा उपभोग पैटर्न को बेहतर ढंग से दिखाया जा सके।

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement