भारत में पिछले साल 65 बार इंटरनेट पूरी तरह बंद किया गया। इससे यह दुनिया भर में सबसे अधिक इंटरनेट शटडाउन लागू करने वाले शीर्ष देशों में शामिल हो गया। एक्सेस नाउ और कीप इट ऑन की एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। पिछले साल 52 देशों में कम से कम 313 बार इंटरनेट शटडाउन की स्थिति बनी। इनमें मलेशिया ने सबसे अधिक 95 बार इंटरनेट बंदी की घटनाएं सामने आईं।
वर्ष 2024 में संघर्ष प्रबंधन, विरोध और राजनीतिक अस्थिरता, सूचना नियंत्रण एवं सांप्रदायिक हिंसा को नियंत्रित करने सहित विभिन्न कारकों से इंटरनेट को कुल 304 बार बंद किया गया। बेलारूस, कैमरून, गिनी, म्यांमार, पाकिस्तान, तंजानिया, युगांडा और वेनेजुएला जैसे देशों में अधिकारियों ने चुनावों के दौरान 2025 में 12 बार इंटरनेट बंद कर दिया।
सोशल मीडिया मंचों में फेसबुक को 2025 के दौरान 18 देशों में कुल 31 बार बंद होने का जोखिम झेलना पड़ा, जबकि व्हाट्सएप को 13 देशों में 27 बार बंद किया गया। पीयर-टू-पीयर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को पिछले वर्ष के दौरान 16 देशों में 23 बार, इंस्टाग्राम को 11 देशों में 20 बार बंद किया गया।