facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब ALMM योजना के तहत स्वदेशी सोलर सेल, इनगोट और पॉलिसिलिकन पर सरकार का जोर: जोशी

Advertisement

सरकार ने 100 गीगावॉट सौर मॉड्यूल क्षमता हासिल करने के बाद अब एएलएमएम योजना के तहत स्वदेशी सोलर सेल, इनगोट और पॉलिसिलिकन उत्पादन को बढ़ावा देने की तैयारी शुरू की है

Last Updated- September 11, 2025 | 10:48 PM IST
Pralhad Joshi
नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी | फाइल फोटो

नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज बताया कि एप्रूव्ड लिस्ट ऑफ मॉडल्स ऐंड मैन्युफैक्चरिंग (एएलएमएम) का शीघ्र विस्तार इनगोट और पॉलिसिलिकन तक किया जाएगा। सरकार ने सोलर मोड्यूल के घरेलू उत्पादन व इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एएलएमएम को मंजूरी दी थी।

जोशी ने राज्य नवीकरणीय ऊर्जा की राज्य समीक्षा बैठक में कहा था, ‘हम एएलएमएम के तहत 100 गीगावॉट स्वदेशी मोड्यूल विनिर्माण की क्षमता को हासिल कर चुके हैं। अब हमने ऐसी ही योजना स्वदेशी सेल, इनगोट और पॉलिसिलिकन के लिए बनानी शुरू कर दी है।’

उन्होंने बताया कि सरकार ने 24,000 करोड़ रुपये से सोलर मोड्यूल के उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) शुरू की थी। इस योजना के तहत अभी तक 50,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। इससे देश की मोड्यूल विनिर्माण क्षमता 100 गीगावॉट के स्तर को पहले ही पार कर चुकी है।

जोशी ने बताया, ‘हमारी कुल सौर ऊर्जा उपकरण विनिर्माण क्षमता वर्ष 2013 में 2.4 गीगावॉट थी। अभी यह 130 गीगावॉट है। इसी तरह पवन ऊर्जा की क्षमता 21 गीगावॉट से बढ़कर 52 गीगावॉट हो गई है। मैंने हाल ही में पवन ऊर्जा डेवलपर्स के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। हमें यह आश्वासन दिया गया है कि क्षमता सृजन के मुद्दों को हल किया जाएगा।’

उन्होंने बताया कि देश ने गैर जीवाश्म ईंधन से बिजली बनाने की 250 गीगावॉट की क्षमता स्थापित की है और सरकार अगले पांच वर्षों में 50 गीगावॉट की अतिरिक्त क्षमता स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement
First Published - September 11, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement