facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने पिछले साढ़े नौ साल में कुल 92,000 किलोमीटर national highway बनाए: अनुराग जैन

Advertisement

आईआरएफ के एक कार्यक्रम में जैन ने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) सहित नवीनतम तकनीकों के इस्तेमाल से मंत्रालय को योजना आधारित परिवहन मॉडल विकसित करने में मदद मिली है।

Last Updated- February 29, 2024 | 4:32 PM IST
Highway
Representative Image

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साढ़े नौ साल में लगभग 92,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए हैं। मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने बृहस्पतिवार यह जानकारी देते हुए कहा कि अगले महीने के अंत तक यह आंकड़ा 95,000 किलोमीटर तक पहुंच जाएगा।

‘इंटरनेशनल रोड फेडरेशन’ (आईआरएफ) के एक कार्यक्रम में जैन ने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) सहित नवीनतम तकनीकों के इस्तेमाल से मंत्रालय को योजना आधारित परिवहन मॉडल विकसित करने में मदद मिली है।

उन्होंने कहा कि अगले 50 वर्षों के लिए बढ़ती आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उच्च गति वाले गलियारे बनाए जा रहे हैं। जैन ने यह भी कहा कि मंत्रालय ने देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अधिकांश ‘ब्लैक स्पॉट’ की पहचान की है और उनमें से अधिकांश को मार्च, 2025 के अंत तक ठीक कर दिया जाएगा।

आईआरएफ के अध्यक्ष अनौर बेनाजौस ने कहा कि बुनियादी ढांचा योजनाकारों, डिजाइनरों और ठेकेदारों की भूमिका तेजी से बदल रही है और उन्हें नई प्रौद्योगिकियों, डिजिटल साधनों तथा कुशल परिवहन प्रणाली (आईटीएस) को अपनाने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 4:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement