facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Space Budget: अंतरिक्ष बजट में भारत दुनिया में 8वें स्थान पर, चंद्रयान-3 के बाद खर्च बढ़ाने पर फोकस

Advertisement

भारत ने अंतरिक्ष बजट में 2026 में 6,103 करोड़ रुपये खर्च तय किए और टेक्नॉलजी विकास पर 76% निवेश कर वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी स्थिति मजबूत करने का लक्ष्य रखा।

Last Updated- August 22, 2025 | 11:01 PM IST
Karnataka Spacetech Policy
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत 23 अगस्त को अपना तीसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। इसी दिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई थी, जिसने देश की व्यापक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था और इससे जुड़े बुनियादी ढांचे की ओर नए सिरे से ध्यान आकर्षित किया है। वर्ष 2024 में न केवल अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने, ब​ल्कि फ्रांस, रूस और इटली ने भी अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत से अधिक खर्च किया। इससे अंतरिक्ष पूंजीगत व्यय बजट के मामले में यह वैश्विक स्तर पर आठवें स्थान पर आ गया। 

इस क्षेत्र में भले ही भारत अभी पीछे हो, लेकिन उसके लिए इस अंतर को पाटते हुए इनमें से कुछ देशों की बराबरी करना असंभव काम नहीं है। उदाहरण के लिए भारत ने 2024 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 0.05 प्रतिशत अंतरिक्ष क्षेत्र पर खर्च किया, जबकि अमेरिका ने 0.27 प्रतिशत, जापान ने 0.17 प्रतिशत और रूस ने 0.18 प्रतिशत धन अंतरिक्ष परियोजनाओं पर लगाया। जर्मनी 0.06 प्रतिशत के साथ थोड़ा ही आगे है, जबकि चीन, फ्रांस और इटली ने भारत की तुलना में अपनी अर्थव्यवस्था का लगभग दोगुना अनुपात अंतरिक्ष क्षेत्र पर व्यय किया। 

वित्त वर्ष 2017 में अंतरिक्ष अनुसंधान पर भारत का पूंजीगत व्यय 3,587 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2020 में बढ़कर 7,181 करोड़ रुपये हो गया। इसके बाद वित्त वर्ष 2023 में यह घटकर 4,253 करोड़ रुपये रह गया लेकिन वित्त वर्ष 2026 में दोबारा इसमें बढ़ोतरी हुई और यह व्यय 6,103 करोड़ रुपये (बजट अनुमान) हो गया। वित्त वर्ष 2017 से वित्त वर्ष 2026 (बजट अनुमान) तक कुल अंतरिक्ष बजट में से अनुसंधान पर पूंजीगत व्यय की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से 55 प्रतिशत के बीच रही।

इस मद में बजट का सबसे बड़ा हिस्सा अंतरिक्ष टेक्नॉलजी के विकास के लिए है। वित्त वर्ष 2024 में 77 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025 (संशो​धित) और वित्त वर्ष 2026 (बजट अनुमान) दोनों में ही यह 76 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement