facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खरगे ने भूख सूचकांक में भारत के 111वें स्थान पर पहुंचने को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Advertisement

वैश्विक भूख सूचकांक-2023 बृहस्पतिवार को जारी किया गया जिसके मुताबिक देश में ‘चाइल्ड वेस्टिंग’ की दर सबसे अधिक 18.7 प्रतिशत है जो अतिकुपोषण को इंगित करता है।

Last Updated- October 13, 2023 | 7:59 PM IST
मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वैश्विक भूख सूचकांक में भारत के 111वें स्थान पर पहुंचने को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार को भले ही वैश्विक आंकड़े से ‘एलर्जी’ है, लेकिन भारतीय आंकड़े भी कहते हैं कि लोग भूखे रह रहे हैं।

‘वैश्विक भूख सूचकांक-2023’ के मुताबिक भारत दुनिया के 125 देशों में 111वें स्थान पर है। सरकार ने इस सूचकांक को खारिज करते हुए इसे त्रृटिपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण मंशा से जारी किया गया करार दिया।

वैश्विक भूख सूचकांक-2023 बृहस्पतिवार को जारी किया गया जिसके मुताबिक देश में ‘चाइल्ड वेस्टिंग’ की दर सबसे अधिक 18.7 प्रतिशत है जो अतिकुपोषण को इंगित करता है।

खरगे ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार को किसी भी महत्वपूर्ण वैश्विक डेटा से एलर्जी है, लेकिन भारतीय डेटा भी कहता है कि हमारे लोग भूखे रह रहे हैं! मोदी सरकार इस बात से इनकार कर सकती है कि वैश्विक भूख सूचकांक में भारत का स्थान 2022 में 121 देशों में से 107वां था जो 2023 में 125 देशों में 111वें पर पहुंच गया।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या यह सच नहीं है कि पांच साल से कम उम्र के 35.5 प्रतिशत बच्चे तुलनात्मक रूप से छोटे कद के है? इसका मतलब यह कि उम्र के साथ उनकी लंबाई नहीं बढ़ी है। क्या यह सच नहीं है कि भारत में 19.3 प्रतिशत बच्चे कमज़ोर हैं? इसका मतलब है कि उनका वजन उनके कद के संदर्भ में राष्ट्रीय औसत से कम है।’’

खरगे का कहना था, ‘‘क्या यह गलत है कि हमारी 15 से 49 वर्ष की आयु की 57 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं? क्या यह झूठ है कि मोदी सरकार के बजट (2023-24) में खाद्य सब्सिडी में 31.28 प्रतिशत की आश्चर्यजनक कमी देखी गई, यानी इसकी एक तिहाई राशि कम कर दी गई?’’

उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या यह सच नहीं है कि 74 प्रतिशत भारतीय भाजपा द्वारा थोपी गई कमर तोड़ महंगाई के कारण स्वस्थ आहार लेने में सक्षम नहीं हैं?

कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार, मोदी सरकार यह भी दावा कर सकती है कि 80 करोड़ भारतीयों को खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह संख्या भी 14 करोड़ कम है, क्योंकि 2021 की जनगणना अब तक नहीं हुई है।

खरगे ने कहा, ‘‘ यह कांग्रेस-संप्रग (सरकार) ही थी जो प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 लेकर आई। भाजपा ने इसका विरोध किया था।’’

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 7:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement