facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कौन है इंद्रनील भट्टाचार्य? जिन्हें RBI ने दी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी

Advertisement

कार्यकारी निदेशक के रूप में पदोन्नति से पहले, भट्टाचार्य आरबीआई के मौद्रिक नीति विभाग में सलाहकार के रूप में कार्यरत थे।

Last Updated- March 20, 2025 | 2:42 PM IST
Reserve Bank of India

RBI New Executive Director: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इंद्रनील भट्टाचार्य (Indranil Bhattacharya) को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) नियुक्त करने की गुरुवार को घोषणा की। RBI की ओर से जारी बयान के अनुसार, कार्यकारी निदेशक के रूप में भट्टाचार्य आर्थिक एवं नीति अनुसंधान विभाग का कार्यभार संभालेंगे। भट्टाचार्य की नियुक्ति 19 मार्च से प्रभावी है।

इंद्रनील भट्टाचार्य को तीन दशक का अनुभव

कार्यकारी निदेशक के रूप में पदोन्नति से पहले, भट्टाचार्य आरबीआई के मौद्रिक नीति विभाग में सलाहकार के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने करीब तीन दशक की अवधि में मौद्रिक नीति विभाग, आर्थिक व नीति अनुसंधान विभाग और आरबीआई के अंतरराष्ट्रीय विभाग में मौद्रिक नीति, राजकोषीय नीति, बैंकिंग तथा अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंधों के क्षेत्रों में काम किया है। उन्होंने कतर सेंट्रल बैंक (दोहा) कतर में गवर्नर के तकनीकी कार्यालय में पांच वर्ष (2009-14) तक आर्थिक विशेषज्ञ के रूप में भी काम किया है।

भट्टाचार्य ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (नई दिल्ली) से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि मुख्य रूप से मौद्रिक सिद्धांत व नीति, वित्तीय बाजार, बाजार सूक्ष्म संरचना और राजकोषीय नीति में उनकी रुचि है।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 2:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement