facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ITR Filing: टैक्स रिटर्न देर से दाखिल करना पड़ा महंगा, दो ज्वेलरी फर्म के निदेशकों को 6 माह की सजा

Advertisement

बता दें कि यह पूरा मामला 2018 में शुरू हुआ, जब आईटी विभाग ने करों का भुगतान करने में विफल रहने पर निदेशकों को कारण बताओ नोटिस भेजा।

Last Updated- June 12, 2023 | 5:07 PM IST
Jail

दो अलग-अलग ज्वेलरी फर्म के दो निदेशकों को समय पर आयकर फाइलिंग जमा नहीं करने पर 6 महीने के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। मुंबई की स्थानीय अदालत ने देरी से टैक्स रिटर्न दाखिल करने के दो मामले में झावेरी बाजार स्थित दो ज्वेलरी फर्म के निदेशकों को सजा सुनाई है।

सलोनी ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जितेंद्र जैन और येलो ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक किरण जैन को समय पर ITR दाखिल नहीं करने और लगभग 4.50 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के आरोपों को लेकर सजा सुनाई गई है।

आयकर विभाग ने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, येलो ज्वैलर्स को एसेसमेंट ईयर 2014-15 में 1.53 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। इस हिसाब से कंपनी को 52.77 लाख रुपये का टैक्स चुकाना था। वहीं, सलोनी ज्वैलर्स को 10.75 करोड़ रुपये का लाभ हुआ और इस आधार पर 3.91 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाना था, जो दोनों कंपनी ने नहीं किया।

बता दें कि यह पूरा मामला 2018 में शुरू हुआ, जब आईटी विभाग ने करों का भुगतान करने में विफल रहने पर निदेशकों को कारण बताओ नोटिस भेजा। अदालत में गवाही देने वाली किरण जैन के अनुसार, प्रासंगिक वर्ष में कंपनी का लाभ कम हो गया था, जिसने उन्हें कठिन वित्तीय स्थिति में डाल दिया और उन्हें संबंधित वर्ष के लिए रिपोर्ट दर्ज करने और आयकर का भुगतान करने से रोक दिया।

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 4:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement