facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SC के जजों की नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल हों सरकार के प्रतिनिधि- कानून मंत्री रिजिजू

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 10:13 AM IST
Kiren Rijiju

भारत के कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सीजेआई को लिखे इस पत्र में उन्होंने सुझाव दिया है कि जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम में सरकारी प्रतिनिधियों को शामिल करना चाहिए।

बीते दिसंबर में ही रिजिजू ने राज्यसभा को एक लिखित जवाब दिया था जिसमें कहा गया था कि केंद्र को न्यायाधीशों की नियुक्ति पर कॉलेजियम प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सामाजिक विविधता की कमी को लेकर कई सोर्सेज से याचिकाएं मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने उच्च न्यायालयों और सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया को लेकर सुझाव भेजे हैं। रिजिजू ने नवंबर में भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए थे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा अनुशंसित न्यायाधीशों के लिए नामों को मंजूरी देने में बाद में देरी को लेकर शीर्ष अदालत और केंद्र के बीच भी विवाद हुआ है।

28 नवंबर को, SC ने नियुक्तियों में देरी के लिए अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि इससे पूरा सिस्टम निराश होता है।

6 जनवरी को अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केंद्र समय सीमा का पालन करेगा और पीठ को आश्वासन दिया कि कम से कम 44 नामों को जल्द ही मंजूरी दे दी जाएगी।

न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर सरकार और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के बीच गतिरोध के बीच, एक संसदीय पैनल ने सलाह दी थी कि में कार्यपालिका और न्यायपालिका को उच्च पदों पर रिक्तियों को लेकर आ रही समस्या से निपटने के लिए “आउट ऑफ बॉक्स थिंकिंग” के साथ आना चाहिए।

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement