facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MNRE ने कम समयसीमा वाली सौर सेल निविदाओं को रद्द कर पुनः बोली लगाने के दिए निर्देश

Advertisement

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सभी सरकारी एजेंसियों को कम समयसीमा वाली निविदाओं को रद्द कर पुन: बोली लगाने और नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए निर्देश दिया

Last Updated- October 03, 2025 | 9:41 PM IST
Solar Energy
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने परियोजना निविदा प्रक्रिया का प्रबंधन करने वाली सभी सरकारी एजेंसियों को आज परामर्श जारी किया। मंत्रालय ने इन एजेंसियों को स्थानीय सौर सेल खरीदने के लिए बहुत कम समय देने वाली सभी निविदाओं को रद्द करने और पुन: बोली लगाने का निर्देश दिया।

मंत्रालय ने पाया कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कई सरकारी एजेंसियों ने अगस्त में निविदा जमा करने के लिए बेहद कम अवधि दी थी। इस क्रम में खरीदारी करने के लिए सात दिन तक का कम समय दिया गया था। मंत्रालय ने बताया, ‘ऐसा लगता है कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सेल के एडवांस लिस्ट ऑफ मॉडल्स ऐंड मैन्युफैक्चर्स (एएलएमएम) के निर्देश का स्पष्ट रूप से उल्लंघन किया गया है।’

मंत्रालय ने इस परामर्श से प्रभावित होने वाली निविदाओं की संख्या या मूल्य के बारे में जानकारी साझा नहीं की। मंत्रालय ने नवीकरणीय ऊर्जा कार्यान्वयन एजेंसियां, भारतीय सौर ऊर्जा निगम , एनटीपीसी लिमिटेड, एसजीवीएनएल, सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य उपक्रमों और सरकारी निकायों सहित निविदा जारी करने वाली एजेंसियों को निर्देश जारी किया है।

मंत्रालय ने कहा, ‘सभी एजेंसियों को खरीद के लिए निविदा जारी करने के मौजूदा नियमों और विनियमन का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया गया है। मौजूदा जीएफआर नियमों और सीवीसी विनियमनों का पालन नहीं करने वाली कम समयसीमा की मौजूदा निविदाओं को रद्द किया जाए। जरूरत पड़ने पर कानून के मौजूदा प्रावधानों का पूरी तरह पालन करने वाली निविदाएं जारी की जा सकती हैं।

Advertisement
First Published - October 3, 2025 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement