facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

New CJI: संजीव खन्ना होंगे सुप्रीम कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, डी. वाई. चंद्रचूड़ ने की अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश

Advertisement

न्यायमूर्ति खन्ना 11 नवंबर को प्रधान न्यायाधीश बनेंगे और 13 मई, 2025 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

Last Updated- October 17, 2024 | 10:21 PM IST
New CJI: Sanjeev Khanna will be the new Chief Justice of the Supreme Court, D.Y. Chandrachud recommended the name of his successor New CJI: संजीव खन्ना होंगे सुप्रीम कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, डी. वाई. चंद्रचूड़ ने की अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करते हुए सर्वोच्च न्यायालय में अपने बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार से की है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने बुधवार को केंद्रीय विधि मंत्रालय को न्यायमूर्ति खन्ना के नाम की सिफारिश वाला पत्र लिखा। न्यायमूर्ति खन्ना 11 नवंबर को प्रधान न्यायाधीश बनेंगे और 13 मई, 2025 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

14 मई 1960 को जन्मे न्यायमूर्ति खन्ना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय के ‘कैम्पस लॉ सेंटर’ (सीएलसी) से कानून की पढ़ाई की है और बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में 1983 में पंजीकृत हुए। उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में कराधान, मध्यस्थता, वाणिज्यिक कानून, पर्यावरण कानून, चिकित्सा लापरवाही कानून और कंपनी कानून जैसे मामलों पर वकालत की।

न्यायमूर्ति खन्ना को 2005 में दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था तथा 20 फरवरी 2006 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति खन्ना दिल्ली न्यायिक अकादमी, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र और जिला अदालत मध्यस्थता केंद्र आदि से जुड़े थे।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement