facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

राज्यों को केंद्र का तोहफा: 1.46 लाख करोड़ की अतिरिक्त मदद जारी, बोलीं सीतारमण- पूंजीगत व्यय में कटौती नहीं

Advertisement

सीतारमण ने संसद में दिए बयान में बताया कि राज्य सरकारों ने योजना को जारी रखने का अनुरोध किया है और इस योजना के लिए आवंटन समय-समय पर बढ़ता रहा है।

Last Updated- April 01, 2025 | 10:44 PM IST
Nirmala Sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण | फाइल फोटो

Capital expenditure: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि केंद्र ने पूंजीगत व्यय के लिए राज्यों को 1.46 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता रा​शि जारी कर दी है और यह मार्च 26 तक के आवंटित बजट के 95 फीसदी से अधिक है।

सीतारमण ने राज्य सभा में कांग्रेस के नेता पी. चिदंबरम के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने पूंजीगत व्यय को कम नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘पूंजीगत व्यय में कोई कटौती नहीं हुई है। वित्त वर्ष 25 में पूंजीगत व्यय 11.11 लाख करोड़ रुपये था जबकि यह वित्त वर्ष 26 में बढ़कर 11.21 लाख करोड़ रुपये हो गया है। राज्यों को दी जाने वाले पूंजीगत व्यय सहायता इसी अनुपात में बढ़ी है। हमने पूंजीगत व्यय में कोई कटौती नहीं की है।’ पूंजीगत व्यय के लिए राज्यों को 50 साल के ब्याज मुक्त ऋण के रूप में विशेष सहायता की योजना अक्टूबर, 2020 में शुरू हुई थी। यह योजना कोविड 19 महामारी के बाद मुश्किल राजकोषीय स्थिति और कर राजस्व में कमी के दौर में शुरू हुई थी।

सीतारमण ने संसद में दिए बयान में बताया कि राज्य सरकारों ने योजना को जारी रखने का अनुरोध किया है और इस योजना के लिए आवंटन समय-समय पर बढ़ता रहा है। वित्त वर्ष 25 में योजना के लिए कुल 1,53,673 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए थे। 

उन्होंने बताया, ‘ऐसे अनुरोध 2024-25 में आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर और नागालैंड राज्यों से प्राप्त हुए हैं।’ अभी इस क्रम में विशेष सहायता योजना के तहत राज्यों को करीब 3,27,558 करोड़ रुपये और जारी किए जाने हैं। सीतारमण ने बयान में कहा कि पूंजीगत व्यय के बहुआयामी प्रभाव होते हैं और इससे अर्थव्यवस्था की क्षमता में इजाफा होता है। इसलिए हर वित्त वर्ष में इस योजना को शामिल किया गया है।

Advertisement
First Published - April 1, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement