facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गैर जीवाश्म ईंधन से बिजली उत्पादन बढ़ेगा: प्रह्लाद जोशी

Advertisement

भारत ने गैर जीवाश्म ईंधन स्रोतों पर आधारित बिजली उत्पादन क्षमता 2047 तक बढ़ाकर 1,800 गीगावॉट करने का लक्ष्य बनाया है, जो अभी 252 गीगावॉट है।

Last Updated- September 17, 2025 | 9:38 AM IST
renewable energy

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज कहा कि भारत ने गैर जीवाश्म ईंधन स्रोतों पर आधारित बिजली उत्पादन क्षमता 2047 तक बढ़ाकर 1,800 गीगावॉट करने का लक्ष्य बनाया है, जो अभी 252 गीगावॉट है।

फाइनैंशियल टाइम्स एनर्जी ट्रांजिशन समिट में जोशी ने कहा, ‘हमारा अगला लक्ष्य 2030 तक गैर जीवाश्म ईंधन पर आधारित बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 500 गीगावॉट और 2047 तक 1,800 गीगावॉट करना है, जब भारत विकसित देश बन जाएगा।’

उन्होंने कहा कि भारत की अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में वृद्धि असाधारण है और पिछले एक दशक के दौरान सौर, पवन और ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं के विस्तार के साथ भारत इस दिशा में वैश्विक ताकत बन गया है।

जोशी ने कहा, ‘हमारी सौर बिजली उत्पादन क्षमता 2014 के 2.82 गीगावॉट से बढ़कर आज 124 गीगावॉट हो गई है। वहीं पवन ऊर्जा क्षमता इस दौरान 21 गीगावॉट से बढ़कर आज 53 गीगावॉट हो गई है। चालू वित्त वर्ष के 5 महीने में अब तक देश में 23 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ी गई है।’

मंत्री ने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 20 लाख से ज्यादा सौर उत्पदन संयंत्र लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस साल की नीतिगत पहलों के साथ हम 30 लाख संयंत्र और लगाने जा रहे हैं। इस तरह से डेढ़ साल में हम 1 करोड़ रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन का लक्ष्य हासिल करने जा रहे हैं।’

जोशी ने कहा कि देश की कुल सौर मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता अब बढ़कर 100 गीगावॉट पहुंच गई है, जो मार्च 2024 और मार्च 2025 के बीच में दोगुना हुई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सोलर फोटोवोल्टेइक सेल विनिर्माण क्षमता 9 गीगावॉट से तीन गुना बढ़कर 27 गीगावॉट हो गई है।

Advertisement
First Published - September 17, 2025 | 9:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement