facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केरल के वायनाड में पेपरलेस कोर्ट की शुरुआत, AI से चलने वाला डिजिटल न्यायालय सिस्टम लागू

Advertisement

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने 6 जनवरी को वर्चुअल रूप से पेपरलेस कोर्ट का उद्घाटन किया। सीजेआई ने इसे बेहद महत्त्वपूर्ण पहल बताया

Last Updated- January 07, 2026 | 10:46 PM IST
Paperless court

केरल में वायनाड के कल्पेट्टा न्यायिक जिले में पूरी तरह पेपर रहित जिला न्यायालय प्रणाली लागू हो गई है। इसके अधिकार क्षेत्र वाले सभी न्यायालयों में मुकदमा शुरू होने और प्री-ट्रायल कार्यवाही से लेकर साक्ष्य रिकॉर्डिंग, अंतरिम आवेदन और अंतिम निर्णय तक, सभी काम अब डिजिटल मोड में हो रहे हैं।

जिला न्यायालय प्रबंधन ढांचे में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित न्यायिक सहायक टूल का इस्तेमाल हो रहा है, जो इलेक्ट्रॉनिक केस रिकॉर्ड से मुकदमे का एक क्षण में सारांश पेश कर देते हैं। इससे न्यायाधीशों को मामले से संबं​धित तथ्यात्मक मैट्रिक्स और प्रक्रियात्मक रिकॉर्ड को जल्दी से समझने में मदद मिलती हैं।

यही नहीं, इसमें प्रश्न-उत्तर सुविधा भी दी गई है, जिससे न्यायिक अधिकारी किसी केस के संबंध में जानकारी प्राप्त करने में आसानी होती है। वे प्रमुख बिंदुओं को दर्ज करने के साथ वैधानिक प्रावधानों को चिह्नित कर सकते हैं और डिजिटल फाइल पर अपनी टिप्पणी लिख सकते हैं। इसके अलावा गवाहों के बयान दर्ज करने और न्यायिक टिप्प​णियां लिखवाने के लिए (वॉयस-टू-टेक्स्ट) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

न्यायालयों द्वारा जारी आदेशों और निर्णयों पर डिजिटल हस्ताक्षर की सुविधा है, जिससे उन्हें पूर्ण कानूनी वैधता मिलती है। खास यह कि ये डिजिटल प्रणाली केरल उच्च न्यायालय द्वारा स्वयं आंतरिक स्तर पर विकसित की गई है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने 6 जनवरी को वर्चुअल रूप से पेपरलेस कोर्ट का उद्घाटन किया। सीजेआई ने इसे बेहद महत्त्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने इसे ‘ग्रीन ज्यूरिसप्रूडेंस’ की अभिव्यक्ति और न्याय तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में निर्णायक कदम बताया।

Advertisement
First Published - January 7, 2026 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement