facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली को ₹33,500 करोड़ की सौगात: PM मोदी ने किया दो नई मेट्रो लाइनों का उद्घाटन व तीन का शिलान्यास

Advertisement

मोदी ने केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ सरोजिनी नगर स्थित जीपीआरए टाइप-5 क्वार्टर का दौरा किया और महिला लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं

Last Updated- March 08, 2026 | 10:49 PM IST
Narendra Modi
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को मेट्रो के दो नए कॉरिडोर समेत कई परियोजनाओं की शुरुआत करते प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को मेट्रो के दो नए कॉरिडोर समेत कई परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने तीन नई मेट्रो लाइन की आधारशिला भी रखी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के कई महत्त्वपूर्ण स्थानों को सीधी संपर्क सुविधा मिल सकेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार की ‘जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन’ (जीपीआरए) पुनर्विकास योजना के तहत भी 15,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सभी परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 33,500 करोड़ रुपये है। 

मोदी ने केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ सरोजिनी नगर स्थित जीपीआरए टाइप-5 क्वार्टर का दौरा किया और महिला लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं। उन्होंने कुछ महिला श्रमिकों से भी बातचीत की। मोदी ने पिंक लाइन के 12.3 किलोमीटर लंबे मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर और मैजेंटा लाइन के 9.9 किलोमीटर लंबे दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इन कॉरिडोर से बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क समेत दिल्ली के कई इलाकों को फायदा होगा। 

प्रधानमंत्री मोदी ने विस्तार योजना के चरण 5-ए के तहत तीन नए दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला भी रखी, जिनकी कुल लंबाई लगभग 16.1 किलोमीटर होगी। इसमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर, एयरोसिटी-इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल-1 कॉरिडोर और तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज कॉरिडोर शामिल हैं, जिनसे मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नोएडा और हवाई अड्डे के बीच संपर्क सुविधा में सुधार होगा।

मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं का दायरा व्यापक है, जिसमें मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से लेकर हजारों सरकारी कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय परिसरों की स्थापना तक शामिल है।  दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की पिछली सरकार को ‘आपदा सरकार’ करार देते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि उसने पिछले 10 वर्षों से राष्ट्रीय राजधानी में सभी विकास कार्यों को रोक रखा था। 

तीन करोड़ से अधिक लखपति दीदी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि तीन करोड़ से अधिक महिलाएं अब ‘लखपति दीदी’ बनने की उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। 

मोदी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले उनकी सरकार ने तीन करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनने के लिए सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई थी, जिनकी वार्षिक घरेलू आय एक लाख रुपये से अधिक है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उस समय कई लोगों ने हमारे संकल्प पर संदेह जताया था और इसे एक राजनीतिक कदम करार दिया था। हालांकि, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमने अपना वादा पूरा कर लिया है, जिसके तहत तीन करोड़ से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।’

Advertisement
First Published - March 8, 2026 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement