facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

संसद में जयशंकर की दोटूक: पश्चिम एशिया युद्ध के बीच भारत की ‘ऊर्जा सुरक्षा’ और ‘नागरिक हित’ सर्वोपरि

Advertisement

बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन सोमवार को सुबह दोनों सदनों में दिए गए बयान में जयशंकर ने कहा, 'हमारे लिए भारतीय उपभोक्ताओं के हित हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता में रहे हैं

Last Updated- March 09, 2026 | 10:07 PM IST
Dr s jaishankar
विदेश मंत्री एस जयशंकर | फाइल फोटो

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को संसद को बताया कि प​श्चिम एशिया में संघर्ष का भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर असर पड़ रहा है। सरकार ऊर्जा बाजारों के जो​खिम, उपलब्धता और लागत को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन सोमवार को सुबह दोनों सदनों में दिए गए बयान में जयशंकर ने कहा, ‘हमारे लिए भारतीय उपभोक्ताओं के हित हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता में रहे हैं और आगे भी रहेंगे। मौजूदा अस्थिर हालात में जहां भी आवश्यक पड़ी, भारत ने ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने के लिए कूटनीति का सहारा लिया है।’

विपक्षी सांसदों द्वारा प​श्चिम एशिया में संघर्ष के भारत पर प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी और विरोध प्रदर्शनों के बीच विदेश मंत्री ने बताया कि भारतीय नागरिकों की मदद के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं और कम से कम 67,000 घर लौट आए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि ईरान ने 28 फरवरी को भारतीय बंदरगाहों पर अपने तीन नौसैनिक जहाजों को डॉक करने के लिए भारत से अनुमति मांगी थी और अगले दिन 1 मार्च को मंजूरी दे दी गई थी। इनमें एक युद्धपोत अभी भी को​च्चि बंदरगाह पर खड़ा है।

मंत्री ने कहा, ‘आईआरआईएस लावन वास्तव में 4 मार्च को कोच्चि में डॉक किया गया था। चालक दल वर्तमान में भारतीय नौसेना की सुविधाओं में है।’ जयशंकर ने कहा, ‘हमारा मानना है कि यह सही काम था और ईरानी विदेश मंत्री ने भी इस मानवीय व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया है।’

मालूम हो कि तीन ईरानी युद्धपोतों में से आईआरआईएस डेना को 4 मार्च को श्रीलंका के तट से दूर एक अमेरिकी पनडुब्बी ने टारपीडो से वार कर डूबो दिया था। यह युद्धपोत भारत द्वारा आयोजित नौसैनिक अभ्यास और अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा में भाग लेने के बाद घर लौट रहा था। इस हमले में कम से कम 87 ईरानी नाविक मारे गए थे। कांग्रेस सहित विपक्ष ने हिंद महासागर क्षेत्र में ईरानी युद्धपोत के डूबने के लिए सरकार की आलोचना की है।

जयशंकर ने कहा कि प​श्चिम एशिया में संघर्ष के प्रभाव से निपटने में ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार प्रवाह तथा खाड़ी देशों में रह रहे लगभग 1 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा समेत भारत के राष्ट्रीय हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। 

विपक्ष के हंगामे के कारण लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष के नोटिस पर चर्चा नहीं कर सकी। मंत्री ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका-इजरायल एवं ईरान के बीच लड़ाई को समाप्त करने के लिए भारत ने बातचीत का रास्ता अपनाने और सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किए जाने की वकालत की है। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ‘विदेश मंत्री का एकतरफा बयान कोई समाधान नहीं है। हमें सामूहिक रूप से राष्ट्र को विश्वास में लेने की जरूरत है।’

Advertisement
First Published - March 9, 2026 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement