facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शबरीमला पर केंद्र की बड़ी दलील, क्या बदलेगा नियम?

Advertisement

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि मंदिरों में प्रवेश प्रतिबंध केवल महिलाओं तक सीमित नहीं होते

Last Updated- April 10, 2026 | 8:39 AM IST
Sabarimala

केंद्र सरकार ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि मंदिरों में प्रवेश पर प्रतिबंध हमेशा महिलाओं के खिलाफ नहीं होते। सरकार ने ऐसे उदाहरण गिनाए जहां पुरुषों को भी प्रवेश नहीं मिलता। केंद्र का तर्क था कि शबरीमला मंदिर में लागू प्रतिबंध को केवल लैंगिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए।

केंद्र की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि 2018 के फैसले, जिसमें शबरीमला में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दी गई थी, का आधार ‘लैंगिक पदानुक्रम’ की धारणा रही। उन्होंने कहा, ‘मैंने ऐसे मंदिरों के उदाहरण दिए हैं जहां पुरुषों को प्रवेश नहीं मिलता। देवी भगवती के मंदिरों में आस्था और परंपराओं के आधार पर कुछ व्यवस्थाएं हैं। ऐसे मंदिर भी हैं जहां पुरुष पुजारियों पर महिला श्रद्धालुओं के चरण धोने का धार्मिक दायित्व है।

देश के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर पुष्कर ब्राह्मा मंदिर में विवाहित पुरुषों के प्रवेश पर रोक है। केरल में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां पुरुष महिलाओं के वेश में जाते हैं। वे ब्यूटी पार्लर जाकर साड़ी पहनते हैं और परिवार की महिलाएं उन्हें तैयार करती हैं। वहां केवल पुरुष ही जाते हैं। इसलिए इसे पुरुष केंद्रित या महिला केंद्रित आस्था का प्रश्न नहीं कहा जा सकता। इस मामले में यह परंपरा महिला केंद्रित है।’

ये दलीलें नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ के समक्ष दी गईं, जिसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत कर रहे थे। यह पीठ धार्मिक स्वतंत्रताओं से जुड़े व्यापक संवैधानिक प्रश्नों पर विचार कर रही है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना ने पूजा स्थलों में खुलेपन के महत्त्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘यदि कोई कहे कि यह मेरी धार्मिक प्रथा है और केवल मेरा ही संप्रदाय मंदिर में आए, अन्य कोई नहीं तो यह हिंदू धर्म के लिए अच्छा नहीं है।’

Advertisement
First Published - April 10, 2026 | 8:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement