facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Same-Sex Marriage: समलैंगिक जोड़ों को समाजिक फायदे देने पर विचार करने के कमेटी बनाएगी सरकार

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 12:05 PM IST
same sex marriage

Same-sex marriage hearing today: सुप्रीम कोर्ट में सेम-सेक्स की शादी यानी समलैंगिक विवाह के मसले पर सुनवाई चल रही है। इस मामले में केंद्र सरकार ने कहा कि वह सेम-सेक्‍स जोड़ो को सोशल बेनेफिट्स देने पर विचार के लिए एक समिति का गठन करने के लिए तैयार है।

ये कमेटी कैबिनेट सेक्रेटरी की अध्‍यक्षता में बनेगी। इस कमेटी में इस बात पर विचार किया जाएगा कि अगर समलैंगिक जोड़ों के विवाह को कानूनी मान्यता न मिले तो उन्हें कौन-कौन से सामाजिक फायदे (Social Benefits) उपलब्‍ध कराए जा सकते हैं।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले में विभिन्‍न मंत्रालयों के बीच कोऑर्डिनेशन की जरूरत पड़ेगी। कैबिनेट सेक्रेटरी की अध्‍यक्षता में समिति बनाई जाएगी और वह याचिकाकर्ताओं के सुझावों पर विचार करेगी।

बता दें, सेम-सेक्‍स मैरिज के मामले पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान बेंच सुनवाई कर रही है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र से किया था सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने 27 अप्रैल को हुई पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार से सवाल किया था कि क्या वह समलैंगिक जोड़ों को बिना शादी की मान्यता दिए, सोशल बेनिफिट देने के लिए तैयार हैं।

पिछली सुनवाई में जस्टिस एसके कौल ने कहा था कि 2018 में समलैंगिकता को अपराध की कैटिगरी से बाहर किया गया था। अब इस बारे में सोचा जाना जरूरी है कि जो रोजाना की जिंदगी में इन जोड़ों के लिए क्या परेशानी आ सकती है और इसका क्या हल है। जैसे बैंक अकाउंट, गोद लेने की प्रक्रिया और अन्य मामले हैं। इन तमाम मसलों को सरकार को देखना चाहिए।

कोर्ट ने केंद्र से पूछा था कि क्या समलैंगिक जोड़ों को उनकी शादी को वैध किए बिना सामाजिक कल्याण लाभ दिए जा सकते हैं। न्यायालय ने कहा कि केंद्र द्वारा समलैंगिक यौन साझेदारों के सहवास के अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में स्वीकार करने से उस पर इसके सामाजिक परिणामों को पहचानने का “संबंधित दायित्व” बनता है।

इस टिप्प्णी की पृष्ठभूमि में न्यायालय ने केंद्र से उपरोक्त सवाल किया। शीर्ष अदालत ने कहा, “आप इसे शादी कहें या न कहें, लेकिन इसे कुछ नाम देना जरूरी है।”

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 11:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement