facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुप्रीम कोर्ट का सवाल: नकदी मिलने के बाद जस्टिस यशवंत वर्मा ने जांच को चुनौती देने में देर क्यों की?

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने नकदी विवाद में जांच प्रक्रिया को देर से चुनौती देने पर जस्टिस वर्मा से जवाब मांगा।

Last Updated- July 28, 2025 | 11:01 PM IST
Supreme Court of India
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा से पूछा कि उन्होंने अपने आवासीय परिसर के बाहरी हिस्से में ​स्थित कमरे से अधजली नकदी मिलने के बाद अपनाई गई प्रक्रिया को चुनौती देने के लिए सोमवार तक का इंतजार क्यों किया। न्यायमूर्ति वर्मा के लिए पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से न्यायाधीशों ने कहा, ‘क्या आप यह उम्मीद कर रहे थे कि निर्णय आपके पक्ष में आ जाए? आप एक संवैधानिक प्राधिकारी हैं। आप यह नहीं कह सकते कि मुझे नहीं पता।’

जब नकदी मिली थी तब वर्मा दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने अदालत को बताया कि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना की तीन न्यायाधीशों की जांच रिपोर्ट पर आधारित सिफारिश उन्हें हटाने का आधार नहीं हो सकती। दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ने यह भी तर्क दिया है कि एक मौजूदा न्यायाधीश का आचरण विधायी प्रक्रिया शुरू होने से पहले सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा नहीं हो सकता। उनके मामले में एक संवैधानिक व्यवस्था का उल्लंघन किया गया।

न्यायमूर्ति वर्मा के आधिकारिक आवास पर नकदी मिलने के आरोपों के बाद तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि न्यायमूर्ति वर्मा के आवास पर मिली नकदी का कोई हिसाब नहीं है और वह यह समझाने में भी असमर्थ रहे कि यह रकम कहां से आई। इस आधार पर उनके ​खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई सही है। 

Advertisement
First Published - July 28, 2025 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement