facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शरद पवार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई : NCP

Advertisement
Last Updated- June 09, 2023 | 3:29 PM IST
Maintain dignity of the post of Home Minister: Pawar गृह मंत्री के पद की मर्यादा बनाए रखें: पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार को सोशल मीडिया पर “जान से मारने की धमकी” दी गई है। पार्टी ने शुक्रवार को यह दावा किया और कार्यकर्ताओं से हर हाल में शांति बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है। पवार की बेटी तथा लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले के नेतृत्व में राकांपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई पुलिस प्रमुख विवेक फणसालकर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। राकांपा नेताओं ने पुलिस को बताया कि पवार (82) को फेसबुक पर एक संदेश मिला, जिसमें लिखा था, “उनका भी (नरेन्द्र) दाभोलकर जैसा हश्र होगा।”

अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाले नरेन्द्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में सुबह की सैर के समय बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुले ने धमकी भरे संदेश की तस्वीरें पुलिस के साथ साझा कीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राकांपा प्रमुख को मिली धमकी के बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा, “हम इसे देख रहे हैं। हमने जांच शुरू कर दी है।”

अधिकारी ने कहा कि राकांपा ने शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रतिनिधि भेजे थे। उन्होंने कहा, “पुलिस इस संबंध में दक्षिण क्षेत्र साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर रही है।”

इस बीच, राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा कि सौरव पिम्पालकर नामक व्यक्ति ने धमकी भरा संदेश भेजा था, जिसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कहा गया है कि वह भाजपा का समर्थक है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने के बजाय किसी को भद्र तरीके से वैचारिक लड़ाई लड़नी चाहिए।

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने कहा कि दुष्ट नेता जानबूझकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर रहे हैं, वे झूठी खबरें फैलाते हैं और समाज में विभाजन पैदा करते हैं।

पार्टी के प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि “पवार साहेब” को धमकी मिलने की खबर फैलते ही, आक्रोशित राकांपा कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं से उनकी सुरक्षा के बारे में पूछने लगे। उन्होंने कहा कि राकांपा प्रमुख को मिली धमकी धर्मनिरपेक्षता के लिए धमकी है। उन्होंने कहा, “हमने अपने कार्यकर्ताओं को हर हाल में शांति बरकरार रखने का निर्देश दिया है।”

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 3:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement