facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 पर फास्ट ट्रैक की सुनवाई, 2 अगस्त से हर रोज होगी सुनवाई

Advertisement

याचिकाओं पर सुनवाई CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली 5 जजों की बेंच करेगी। जिसमें जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत भी होंगे।

Last Updated- July 11, 2023 | 11:58 AM IST
Supreme Court

करीब 3 सालों के बाद जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 (Article 370) के मामले में आज यानी मंगलवार को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को चुनौती देने वाली 20 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई की। अदालत ने कहा कि इन याचिकाओं पर 2 अगस्त से रेगुलर सुनवाई की जाएगी।

इससे पहले साल 2020 में 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने इस मामले की सुनवाई की थी। तब अदालत ने इस मामले को बड़ी संवैधािनक बेंच को ट्रांसफर नहीं किया था।

सोमवार को केंद्र ने इस मामले पर नया एफिडेविट कोर्ट में दाखिल किया था। केंद्र ने इस एफिडेविट में कहा था कि जम्मू-कश्मीर 3 दशकों तक आतंकवाद झेलता रहा है और इसे खत्म करने के लिए आर्टिकल 370 हटाना ही एकमात्र रास्ता है।

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, “हम इन याचिकाओं पर 2 अगस्त से सुबह 10:30 बजे से सुनवाई करेंगे। हम Article 370 पर सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर हर दिन सुनवाई करेंगे।”

4 साल से मामला सुप्रीम कोर्ट में

केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया था। अक्टूबर 2020 से संविधान पीठ ही इस मामले की सुनवाई कर रही है। याचिकाओं पर सुनवाई CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली 5 जजों की बेंच करेगी। जिसमें जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत भी होंगे।

सरकार ने एफिडेविड में क्या दाखिल किया

केंद्र सरकार ने आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को सही बताया। एफिडेविट में केंद्र ने कहा- Article 370 हटाने से टेरर नेटवर्क को खत्म करने में सफलता मिली।

एफिडेविड में सरकार की तरफ से कहा गया कि पत्थरबाजी की घटनाएं आतंकवाद और अलगाववाद एजेंडा का हिस्सा थीं। 2018 में ये चरम पर थी। 2023 में यह घटनाएं शून्य हो चुकी हैं।

सरकार ने दलील दी कि टेरर का इको-सिस्टम खत्म हो गया। और आज घाटी में स्कूल, कॉलेज, उद्योग समेत सभी जरूरी संस्थान सामान्य रूप से चल रहे हैं। औद्योगिक विकास हो रहा है और लोग अब सुकून से जी रहे हैं।

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 11:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement