facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: टीकाकरण और नसबंदी के बाद आवारा कुत्तों को उसी इलाके में छोड़ें

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आवारा कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी करने के बाद उन्हें उनके इलाके में छोड़ें और रेबीज संक्रमित कुत्तों को आश्रय स्थलों में रखा जाए।

Last Updated- August 22, 2025 | 11:05 PM IST
Dogs
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि सभी आवारा कुत्तों को टीकाकरण और बंध्याकरण करने के बाद वहीं छोड़ दें जहां से उन्हें उठाया गया। न्यायालय ने यह भी व्यवस्था दी कि रेबीज से संक्रमित या आक्रामक व्यवहार वाले कुत्तों को आश्रय स्थलों में ही रखा जाए। लेकिन अदालत ने आवारा कुत्तों को सार्वजनिक जगहों पर भोजन खिलाने पर रोक लगा दी और इसके लिए स्थान निर्धारित करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति या संगठन एबीसी नियमों के अनुसार कुत्तों को उठाने से नगरपालिका अधिकारियों को नहीं रोकेगा। यदि ऐसा किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सर्वोच्च अदालत ने कुत्तों से संबं​धित कार्यवाही के दायरे को दिल्ली-एनसीआर से आगे बढ़ाते हुए पूरे देश में लागू कर दिया। विभिन्न राज्यों में लंबित ऐसे तमाम मामलों को सुप्रीम कोर्ट स्थानांतरित करने और समान नीति तैयार करने का आदेश दिया।

इससे पहले न्यायमूर्ति जेबी परदीवाला और आर महादेवन के पीठ ने 11 अगस्त कहा था कि दिल्ली-एनसीआर से उठाए गए सभी आवारा कुत्तों को नसबंदी या टीकाकरण के बाद भी उनके संबंधित इलाकों में वापस नहीं छोड़ा जाना चाहिए। इस आदेश को ‘बहुत कठोर’ बताते हुए न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया के पीठ ने शुक्रवार को नया आदेश सुनाया। 

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement