facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भ्रामक विज्ञापनों पर सख्त शीर्ष अदालत

Advertisement

आयुष मंत्रालय को चिकित्सकीय भ्रामक विज्ञापनों पर निगरानी के लिए डैशबोर्ड बनाने का सुझाव: सुप्रीम कोर्ट

Last Updated- July 30, 2024 | 11:12 PM IST
Supreme Court

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को आयुष मंत्रालय से कहा कि उसे चिकित्सकीय और संबंधित स्वास्थ्य उत्पादों के भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ होने वाली शिकायतों के निपटान की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए केंद्रीकृत डैशबोर्ड बनाने पर विचार करना चाहिए।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और संदीप मेहता के पीठ ने कहा, ‘हमारी यह राय है कि आयुष मंत्रालय को हितधारकों एवं राज्य लाइसेंसिंग अथॉरिटी से मिलने वाली शिकायतों पर होने वाली कार्रवाई की निगरानी के लिए डैशबोर्ड बनाना चाहिए, ताकि पूरे आंकड़े सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध हों। यह डैशबोर्ड शिकायतों के अभाव या अन्य कारणों से आरोपियों के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कार्रवाई नहीं होने जैसे मामलों को भी देखेगा।’

सर्वोच्च न्यायालय ने ये सुझाव शिकायतों खास कर राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरणों द्वारा एक से दूसरे प्रदेश में भेजी जाने वाली शिकायतों पर कार्रवाई में आने वाली अड़चनों के मामले में सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) की दलीलें सुनने के बाद दिए।

एमिकस क्यूरी शादान फरासत ने भी अदालत को बताया कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय तथा एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) की अवधि 2020 में ही समाप्त हो गई है। इस कारण उपभोक्ताओं की तरफ से होने वाली शिकायतों में भारी गिरावट आई है। पहले जहां 2,573 शिकायतें आती थीं, वहीं अब यह संख्या 12 तक ही सिमट गई है। इनमें 116 का निपटारा हुआ है।

न्यायमूर्ति कोहली ने कहा कि आपके पास किसी भी तरह एक पोर्टल तो होना ही चाहिए, जिस पर जाकर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकें और संबंधित विभाग उस पर कार्रवाई करे।

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement