facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

हाई कोर्ट से झटका मिलने के बाद अब अनिल अंबानी की उम्मीद सुप्रीम कोर्ट पर टिकी, मामला क्यों है इतना बड़ा

Advertisement

रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े कथित घोटाले में फिर हलचल, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख तय

Last Updated- April 02, 2026 | 9:00 AM IST
Anil Ambani

सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह अगले हफ्ते अनिल अंबानी की तरफ से दायर विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में अनिल अंबानी ने बैंकों के एक समूह द्वारा अपने बैंक खातों को धोखाधड़ी वाला बताए जाने को चुनौती दी है। बैंकों ने यह आरोप रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) की अन्य इकाइयों से जुड़े कथित 31,580 करोड़ रुपये के घोटालों के संबंध में लगाया था।

इस याचिका में बंबई हाई कोर्ट के खंडपीठ के फैसले को चुनौती दी गई है। फैसले में अंबानी को सुरक्षा देने वाला पिछला अंतरिम आदेश रद्द कर दिया गया था और बीडीओ इंडिया एलएलपी की फॉरेंसिक ऑडिट के आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक और इंडियन ओवरसीज़ बैंक को धोखाधड़ी के तौर पर वर्गीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति दी गई थी।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली के पीठ ने तब मामले को अगले हफ्ते सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई, जब अंबानी के वकील ने इसके लिए और समय मांगा।

Advertisement
First Published - April 2, 2026 | 9:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement