facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेट्रोल में 20% एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य समय से पहले पूरा, आकलन के बाद रखेंगे नया टारगेट: पेट्रोलियम मंत्री पुरी

Advertisement

वाहन मालिकों और निर्माताओं ने इंजन की सेहत, माइलेज और ईंधन के मूल्य को लेकर सवाल उठाए थे। तेल मंत्रालय ने बीते माह वाहनों या इंजनों पर ई 20 ईंधन के प्रभाव को नकार दिया था।

Last Updated- September 17, 2025 | 9:19 AM IST
Ethanol

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण के प्रभाव की चिंताओं के मद्देनजर मंगलार को कहा कि राष्ट्रीय एथनॉल मिश्रण कार्यक्रम के नए लक्ष्य निर्धारित करने से पूर्व ‘आकलन’ किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का लक्ष्य पेट्रोल में एथनॉल का मिश्रण कर देश की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना और कॉर्बन उत्सर्जन को घटाना है। इस कार्यक्रम ने 2025-26 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। यह लक्ष्य वास्तविक रूप से वर्ष 2030 के लिए निर्धारित किया गया था लेकिन यह समय से पहले हासिल कर लिया गया।

पुरी ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि हमने 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य तय किया था – इसकी लक्ष्य तिथि 2030 थी लेकिन हमने इस लक्ष्य को छह वर्ष पूर्व हासिल कर लिया है। मैं यहां पर विराम लगाऊंगा, हम आकलन करेंगे और फिर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बताया, ‘आपने सभी कहानियां सुनते हैं कि हम तेजी से आगे बढ़ने जा रहे हैं। हमें उन निष्कर्षों पर पहुंचना ही होगा – जब पारिस्थितिकीतंत्र सभी को अपना रहा है।’

पुरी ने केपीएमजी इनरिच कार्यक्रम में बताया कि भारत ने 2014 तक 1.4 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। देश ने निरतंर ध्यान केंद्रित करने के कारण पांच महीने पहले नवंबर 2022 में 10 प्रतिशत मिश्रण के लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

वाहन मालिकों और निर्माताओं ने इंजन की सेहत, माइलेज और ईंधन के मूल्य को लेकर सवाल उठाए थे। तेल मंत्रालय ने बीते माह वाहनों या इंजनों पर ई 20 ईंधन के प्रभाव को नकार दिया था।

पुरी ने ‘इंजन पर बायोफ्यूल के प्रभाव की खबरों’ की प्रामाणिकता को नकारते हुए कहा, ‘यदि एक व्यक्ति रोजाना दिल्ली से गुरुगांव तक गाड़ी लेकर जाता है तो वाहन की दक्षता 1 से 2 प्रतिशत कम आने के 21 कारण हैं।’

पुरी ने कहा कि सरकार ने 2016 के बाद से तेल और गैस के क्षेत्र में कई सुधारों को लागू किया। इनमें ‘लैंडमार्क’ ऑयलफील्ड (विनियमन और विकास) संशोधन अधिनियम ने निजी क्षेत्र को तेल की खोज करने और उत्पादन को अधिक आकर्षक बना दिया है।

Advertisement
First Published - September 17, 2025 | 9:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement