facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UAPA Case: जेल में ही रहेगा उमर खालिद, SC में जमानत याचिका स्थगित

Advertisement

न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने इस मामले में सुनवाई स्थगित कर दी क्योंकि पीठ केवल भोजनावकाश तक उपलब्ध थी।

Last Updated- January 24, 2024 | 2:30 PM IST
supreme court
Representative Image

उच्चतम न्यायालय ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े एक मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उमर खालिद की जमानत अर्जी पर सुनवाई बुधवार को 31 जनवरी तक स्थगित कर दी।

फरवरी 2020 में हुए दंगों से जुड़ी साजिश में कथित रूप से शामिल रहने को लेकर विधिविरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत खालिद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने इस मामले में सुनवाई स्थगित कर दी क्योंकि पीठ केवल भोजनावकाश तक उपलब्ध थी।

पीठ ने कहा, ‘‘मामले को 31 जनवरी के लिए सूचीबद्ध किया जाए।’’ खालिद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सी यू सिंह ने कहा कि वह दलील रखने को तैयार हैं लेकिन दुर्भाग्य से यह पीठ भोजनावकाश के बाद उठ रही है। मामले को यूएपीए के अनेक प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं के साथ सूचीबद्ध किया गया। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने नौ अगस्त को खुद को खालिद की याचिका पर सुनवाई से अलग कर लिया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय के 18 अक्टूबर, 2022 के आदेश को चुनौती देने वाली खालिद की याचिका न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति मिश्रा की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई थी। उच्च न्यायालय ने खालिद की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा था कि वह अन्य सह-आरोपियों के साथ लगातार संपर्क में रहा है और उसके खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 2:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement