facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शहरी क्षेत्र में महिलाओं की बेरोजगारी बढ़ी

Advertisement

शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़कर 9% हुई, स्वरोजगार में भी आई कमी: पीएलएफएस रिपोर्ट

Last Updated- August 23, 2024 | 11:25 PM IST
Indian Job market

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून की अवधि) में शहरी क्षेत्रों की महिलाओं की बेरोजगारी दर की स्थिति बेहद खराब नजर आई जो महिलाओं के लिए काम की तलाश में बढ़ती बाधाओं को दर्शाता है। ताजा तिमाही के आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के विश्लेषण में यह बात सामने आई है।

डेटा यह दर्शाते हैं कि शहरी क्षेत्रों में महिला बेरोजगारी दर पहली तिमाही में बढ़कर 9 प्रतिशत हो गई है जो इससे पिछले तिमाही में 8.5 प्रतिशत थी। बेरोजगारी दर बढ़ने के साथ ही तिमाही के दौरान महिला श्रम बल में भी कमी आई और यह 25.6 प्रतिशत से घटकर 25.2 प्रतिशत हो गई।

इसका अर्थ यह हुआ कि काम की तलाश करने वाली महिलाओं की संख्या कम होने के बावजूद, श्रम बाजार इनके लिए पर्याप्त रोजगार के मौके नहीं तैयार कर सका। आंकड़े दर्शाते हैं कि रोजगार में कमी की मुख्य वजह स्वरोजगार श्रेणी में कमी आना भी शामिल हैं जिसमें स्वयं के लिए काम करना या घरेलू सहायक के तौर पर काम करना भी शामिल है।

स्वरोजगार में जुटी महिलाओं की हिस्सेदारी भी पहली तिमाही में घटकर 40 प्रतिशत हो गई जो इससे पिछली तिमाही में 41.3 प्रतिशत थी। अस्थायी कामगार के तौर पर काम करने वाली महिलाओं की हिस्सेदारी भी इसी समान अवधि के दौरान 6.5 प्रतिशत से घटकर 6 प्रतिशत हो गई।

एक श्रम अर्थशास्त्री ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘पीएलएफएस आंकड़े में अर्थव्यवस्था के औपचारिक और अनौपचारिक क्षेत्र दोनों ही कवर होते हैं। खुद के लिए काम करने वाली महिलाओं की कम होती हिस्सेदारी मुख्य तौर पर यह दर्शाती है कि बड़े अनौपचारिक क्षेत्र में भी काम के मौके कम हो रहे हैं।’

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement