facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan में आत्मघाती बम विस्फोट में पांच चीनी श्रमिकों की मौत के मामले में 12 लोग गिरफ्तार

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और छापेमारी की कार्रवाई भी जारी है।

Last Updated- April 01, 2024 | 8:06 PM IST
pakistan

पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक पुलिस ने पिछले सप्ताह उत्तर पश्चिम क्षेत्र में आत्मघाती बम हमले में पांच चीनी श्रमिकों और उनके पाकिस्तानी चालक की हत्या के सिलसिले में छापेमारी कर कम से कम 12 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस और सुरक्षा बलों से जुड़े तीन अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार लोग मंगलवार को हुए बम हमले में सीधे रूप से शामिल नहीं थे लेकिन उन्होंने विस्फोट करने वालों की मदद की थी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के संबंध पाकिस्तानी आतंकियों से थे।

अधिकारियों के अनुसार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और छापेमारी की कार्रवाई भी जारी है। अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि हिरासत में लिए गए कुछ संदिग्धों ने विस्फोटक से भरी कार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला जिले में पहुंचाया था, जहां एक आत्मघाती हमलावर ने इसे दूसरे वाहन से टकरा दिया, जिससे चीनी श्रमिकों की मौत हो गई।

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 8:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement