facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan: पंजाब प्रांत में सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत

Advertisement

पुलिस ने बताया कि किशोर दूसरी कार से रेस लगा रहा था और इसी दौरान उसने एक अन्य कार को टक्कर मार दी।

Last Updated- November 13, 2023 | 5:38 PM IST
Pakistan got a loan of 658 million dollars from Asian Development Bank

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिलाओं एवं बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि लाहौर के पॉश इलाके – डिफेंस हाउसिंग ऑथॉरिटी- (डीएचए) में रविवार की शाम दो कारों के बीच हुयी घातक टक्कर में एक ही परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी ।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना डीएचए के एक किशोर लड़के के लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस सिलसिले में लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले किशोर अफनान शफाकत को मौके से गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस ने बताया कि किशोर दूसरी कार से रेस लगा रहा था और इसी दौरान उसने एक अन्य कार को टक्कर मार दी।

दूसरी घटना में सोमवार को लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा में एक कार और बस के बीच टक्कर के दौरान छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें से पांच एक ही परिवार के थे।

रेस्क्यू 1122 के अनुसार, मंजूर हुसैन अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से लाहौर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बस से शेखपुरा रोड पर उनकी कार की टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसा इतना घातक था कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस चालक भी मारा गया। उन्होंने बताया कि हादसे में सात बस यात्रियों को चोट आई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 5:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement