facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Balochistan में निर्दलीय उम्मीदवार के कार्यालय के बाहर विस्फोट में 12 लोग मारे गए, कई घायल

Advertisement

पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होना है और इससे पहले बलूचिस्तान में हिंसा चरम पर है।

Last Updated- February 07, 2024 | 3:17 PM IST
Blast in Balochistan ahead of Pakistan elections

पाकिस्तान में आम चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के बाहर हुए विस्फोट में 12 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट बलूचिस्तान के पिशिन जिले में खानोजई क्षेत्र स्थित निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के कार्यालय के बाहर हुआ।

पांगुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल्ला जेहरी ने कहा, ‘‘निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के कार्यालय के बाहर भीषण बम विस्फोट हुआ। इस घटना में कम से कम 12 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।’’

पुलिस ने कहा कि बम उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के बाहर एक बैग में रखा गया था जिसमें ‘टाइमर’ लगा था। पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होना है और इससे पहले बलूचिस्तान में हिंसा चरम पर है।

Advertisement
First Published - February 7, 2024 | 3:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement