facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में सेना की कार्रवाई में 12 आतंकवादी ढेर

Advertisement

सेना ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के मीरानशाह जिले में 12 और 13 नवंबर को पहला अभियान चलाया गया और उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में मुठभेड़ में आठ आतंकवादियों को मार गिराया गया।

Last Updated- November 14, 2024 | 9:40 AM IST
Terrorist attack
Representative image

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में दो अभियानों में 12 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के मीरानशाह जिले में 12 और 13 नवंबर को पहला अभियान चलाया गया और उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में मुठभेड़ में आठ आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में छह आतंकवादी घायल भी हो गए।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के अनुसार दूसरे अभियान में सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के केच जिले के बलगाटर में एक कथित आतंकवादी ठिकाने को निशाना बनाया।

सेना की कार्रवाई में बलगाट में चार आतंकवादी मारे गए जिनमें कुख्यात आतंकवादी सना उर्फ ​​बारू भी शामिल है। सेना ने कहा कि बारू केच में ‘मजीद ब्रिगेड’ के लिए आतंकवादियों की भर्ती करने वाला एक प्रमुख एजेंट था। वह विशेष रूप से ‘आत्मघाती हमलावरों’ की भर्ती में संलिप्त था। कानून प्रवर्तन एजेंसी की वांछित सूची में भी उसका नाम दर्ज है।

Advertisement
First Published - November 14, 2024 | 9:40 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement