facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका में यहूदी उपासनागृह में गोलीबारी की योजना बनाने के मामले में 13 साल के लड़के को दी गई सजा

Advertisement

अकेले अमेरिका में 2021 से 2022 तक यहूदी विरोधी घटनाओं में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Last Updated- December 17, 2023 | 7:39 PM IST
NCLT OKs ICICI Securities delisting

अमेरिका में यहूदियों के उपासनागृह में गोलीबारी करने की योजना बनाने के जुर्म में 13 वर्षीय लड़के को एक साल की ‘प्रोबेशन’ की सजा सुनायी गयी है। ‘प्रोबेशन’ ऐसी सजा है जिसमें किसी दोषी को खास शर्तों के साथ परिवार,मित्र अथवा अपने समुदाय में रहने की मंजूरी होती है लेकिन वह प्रोबेशन अधिकारी की निगरानी में रहता है।

‘द कैंटन रिपॉजिटरी’ अखबार की खबर के मुताबिक, ओहायो के रहने वाले नाबालिग ने अफरा-तफरी मचाने और उपद्रवी आचरण के आरोप शुक्रवार को स्वीकार कर लिए। प्राधिकारियों ने बताया कि कैंटन में ‘टेम्पल इजराइल’ में बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की एक विस्तृत योजना को लाइव स्ट्रीमिंग मंच ‘डिस्कॉर्ड’ पर पोस्ट किया गया था।

अदालत के एक दस्तावेज के अनुसार, स्टार्क काउंटी की परिवार अदालत के न्यायाधीश जिम जेम्स ने प्रोबेशन की सजा का आदेश दिया लेकिन सुधार गृह में 90 दिन की उसकी सजा को निलंबित कर दिया। लड़के पर बिना निगरानी के इंटरनेट का इस्तेमाल करने पर भी रोक लगाई गई है और उसे एक लाइसेंसधारक चिकित्सक से काउंसिलिंग जारी रखने का आदेश दिया गया है।

उसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हंगरी के बुडापेस्ट में नरसंहार से हजारों यहूदियों की जान बचाने वाले स्विस राजनयिक कार्ल लुट्ज के बारे में एक किताब पढ़ने को भी कहा गया है। उसे किताब पढ़ने के बाद एक रिपोर्ट किशोर प्रोबेशन विभाग को सौंपनी होगी।

गुरुवार को जारी किए दस्तावेजों के अनुसार यह मामला सात सितंबर का है जब संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के एक एजेंट ने अधिकारियों को एक लड़के और वाशिंगटन में एक व्यक्ति के बीच सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सतर्क किया जिसमें यहूदी उपासनागृह को जलाने और उसमें ‘‘गोलीबारी’’ करने की योजना का जिक्र था।

अमेरिका और दुनियाभर में यहूदी विरोधी घटनाओं में तेजी के बीच यह मामला सामने आया है। अकेले अमेरिका में 2021 से 2022 तक यहूदी विरोधी घटनाओं में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Advertisement
First Published - December 17, 2023 | 7:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement