facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका में मार्च में पैदा हुईं 2.36 लाख नई नौकरियां, बेरोजगारी दर 3.5 फीसदी

Advertisement

जनवरी में बेरोजगारी दर 53 वर्षों के निम्नतम स्तर पर रही थी।

Last Updated- April 07, 2023 | 8:00 PM IST
jobs

अमेरिका में नियोक्ताओं ने मार्च के महीने में 2.36 लाख नई नौकरियां दी जिसे श्रम बाजार में सुधार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। शुक्रवार को जारी अमेरिकी श्रम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च में अमेरिकी कंपनियों एवं अन्य नियोक्ताओं ने कुल 2.36 लाख नौकरियां दी।

हालांकि फरवरी में पैदा हुए 3.26 लाख नए रोजगार की तुलना में यह आंकड़ा कम है। इसके बावजूद पिछले महीने बेरोजगारी दर घटकर 3.5 फीसदी पर आ गई जो जनवरी में रही 3.4 फीसदी बेरोजगारी दर से अधिक दूर नहीं है। जनवरी में बेरोजगारी दर 53 वर्षों के निम्नतम स्तर पर रही थी।

इस रिपोर्ट से ऐसे संकेत मिलते हैं कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने के बावजूद अर्थव्यवस्था और रोजगार बाजार दोनों की हालत ठीक है। हालांकि नए रोजगार पैदा होने के आंकड़े फेडरल रिजर्व को यह आभास दे सकता है कि भर्तियों की रफ्तार अब भी वेतन एवं मुद्रास्फीति पर दबाव डाल रही है लिहाजा ब्याज दर में आगे भी बढ़ोतरी की जरूरत है।

केंद्रीय बैंक की तरफ से ब्याज दर बढ़ाने पर कर्ज महंगा हो जाता है जिससे कारोबारी गतिविधियों में कमी आती है। दरअसल फेडरल रिजर्व आर्थिक वृद्धि के बजाय मुद्रास्फीति नियंत्रण को प्राथमिकता दे रहा है। जून, 2022 में 9.1 फीसदी पर पहुंच गई मुद्रास्फीति अब भी छह फीसदी पर है जो कि फेडरल रिजर्व के दो फीसदी के लक्ष्य से बहुत अधिक है।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 8:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement