facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका में 24 वर्षीय भारतीय छात्र पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार

Advertisement

पुलिस ने कहा, ‘‘एंड्रैड को लगा कि उसे उक्त व्यक्ति से खतरा है। इसलिए उसने ‘सिर्फ प्रतिक्रिया में उस पर वार किया’।’’

Last Updated- November 01, 2023 | 7:47 PM IST
24 year old Indian student attacked with knife in America, condition critical; Police arrested the attacker
Representative Image

अमेरिका के इंडियाना राज्य में एक हमलावर ने 24 वर्षीय भारतीय छात्र को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मीडिया ने यह खबर दी है। ‘एनडब्ल्यूआईयू टाइम्स’ की खबर के अनुसार, रविवार सुबह इंडियाना के वालपराइसो शहर में एक सार्वजनिक जिम में 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्रैड ने वरुण की कनपटी पर चाकू से हमला कर दिया था। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

वरुण कंप्यूटर विज्ञान का छात्र है। घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।

खबर में कहा गया है, ‘‘हमलावर ने वरुण पर चाकू से हमला किया था। चोट की गंभीरता के कारण उसे फोर्ट वेन अस्पताल ले जाया गया और कथित तौर पर उसके बचने की संभावना कम है। हिंसक हमले के बाद वरुण की हालत गंभीर बताई जा रही है।’’

हमलावर एंड्रैड ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन सुबह जिम में वह मालिश के लिए गया था। मालिश कराने के लिए वह मालिश कक्ष में चला गया, जहां उसने अन्य व्यक्ति को देखा जिसे वह नहीं जानता था और अनजान व्यक्ति को देखकर उसे ‘‘थोड़ा अजीब’’ लगा।

पुलिस ने कहा, ‘‘एंड्रैड को लगा कि उसे उक्त व्यक्ति से खतरा है। इसलिए उसने ‘सिर्फ प्रतिक्रिया में उस पर वार किया’।’’

तेलंगाना के खम्मम में पीड़ित के पिता पी. राममूर्ति ने बुधवार को बताया, “हमें मेरे बेटे के साथी से जानकारी मिली कि उस पर (मेरे बेटे पर) एक व्यक्ति ने हमला किया है, उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है।’’

वरुण कंप्यूटर विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है और अगस्त 2022 में अमेरिका आया था। उसके परिवार ने कहा कि अगले साल कोर्स पूरा करने के बाद वह अपने घर (खम्मम) लौटने वाला था।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 7:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement