facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका में तूफान की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत

Advertisement
Last Updated- March 26, 2023 | 10:11 AM IST
Mississipp tornado
PTI

अमेरिका के मिसिसिपी और अलबामा में शुक्रवार रात को शक्तिशाली तूफान की चपेट में आने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

तूफान से मची तबाही के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बचावकर्ता राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

मिसिसिपी आपात प्रबंधन एजेंसी ने शनिवार को बताया कि तूफान में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। उसने बताया कि राज्य में लापता हुए चार लोगों का पता लगा लिया गया है। इस बीच ‘एएल डॉट कॉम’ ने बताया कि उत्तरी अलबामा की मोर्गन काउंटी में तूफान के कारण मची तबाही में 67 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने तूफान की पुष्टि की, जिससे मिसिसिपी में जैकसन के उत्तर पूर्व में करीब 96 किलोमीटर तक तबाही मची।

ग्रामीण कस्बे सिल्वर सिटी और रोलिंग फोर्क में तूफान से क्षति की सूचना मिली है, जो बिना कमजोर हुए 113 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्व की ओर विनोना और आमोरी होते हुए अलबामा की तरफ बढ़ा।

मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने आपात स्थिति की घोषणा की और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी संघीय मदद देने का वादा किया है।

Advertisement
First Published - March 26, 2023 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement