facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस्लामिक स्टेट समूह से संबंधों के संदेह में 304 लोगों को हिरासत में लिया गया: तुर्किये

Advertisement

अली येरलिकाया ने कहा कि संदिग्धों को 32 प्रांतों में हिरासत में लिया गया था, लेकिन उनमें से अधिकांश तुर्किये के तीन सबसे बड़े शहरों, इस्तांबुल, अंकारा और इजमिर में थे।

Last Updated- December 22, 2023 | 7:08 PM IST
Terrorist attack

तुर्की के सुरक्षा बलों ने पूरे तुर्किये में एक साथ छापे मारकर इस्लामिक स्टेट चरमपंथी समूह से जुड़े होने के संदेह में 304 लोगों को हिरासत में लिया है। गृह मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अली येरलिकाया ने कहा कि संदिग्धों को 32 प्रांतों में हिरासत में लिया गया था, लेकिन उनमें से अधिकांश तुर्किये के तीन सबसे बड़े शहरों, इस्तांबुल, अंकारा और इजमिर में थे।

इस अभियान को कूट नाम “हीरोज 34” दिया गया। येरलिकाया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि इस अभियान को पुलिस, खुफिया इकाई और आतंकवाद विरोधी दस्तों द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया गया।

संदिग्धों की राष्ट्रीयता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। आतंकवादी समूह ने तुर्की में कई घातक हमलों को अंजाम दिया है, जिसमें एक जनवरी, 2017 को इस्तांबुल नाइट क्लब में की गई गोलीबारी भी शामिल है जिसमें नए साल के जश्न के दौरान 39 लोग मारे गए थे। यह स्पष्ट नहीं है कि नवीनतम अभियान नए साल के जश्न से पहले सुरक्षा अभियान का हिस्सा था या नहीं।

येरलिकाया ने कहा, “हमारे प्यारे राष्ट्र की शांति, एकता और एकजुटता की खातिर आतंकवादियों को कोई राहत नहीं दी जाएगी। हमारे सुरक्षा बल के बेहतर प्रयासों से हमारी लड़ाई निर्बाध रूप से जारी रहेगी।”

उनके मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें छापे की तस्वीरें दिखाई गईं, जिसमें आतंकवाद विरोधी पुलिस द्वारा दरवाजे तोड़ना, संदिग्धों को हथकड़ी लगाना और उन्हें पुलिस वाहनों में ले जाना शामिल है।

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 7:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement