facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Philippines में नौका में आग लगने से 31 लोगों की मौत, 7 अन्य लापता

Advertisement
Last Updated- March 30, 2023 | 3:25 PM IST
Philippines boat fire
Reuters

दक्षिणी फिलीपीन में एक नौका में आग लगने से 31 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य अब भी लापता हैं। नौका में करीब 250 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। प्रांतीय गवर्नर ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बेसिलन के गवर्नर जिम हाटामैन ने बताया कि बचाए गए लोगों में से कई आग लगने के बाद घबराकर एम वी लेडी मैरी जॉय नौका से पानी में कूद गए थे। उन्हें तट रक्षक, नौसेना, एक अन्य नौका और स्थानीय मछुआरों द्वारा समुद्र से निकाला गया। तलाश एवं बचाव अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी है। कम से कम सात यात्री अब भी लापता हैं। गवर्नर ने बताया कि नौका ‘एमवी लेडी मैरी जॉय 3’ को बेसिलन के तट पर लाया गया। नौका में एक केबिन से 18 शव बरामद हुए। नौका के अंदर भी तलाश जारी है।

हाटामैन ने कहा, ‘‘ इन लोगों की आग लगने के कारण नौका में ही मौत हो गई।’’ गवर्नर ने कहा कि अभी तक की जांच में पता चला है कि नौका में अतिरिक्त यात्री सवार थे, जिनके नाम सूची में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि नौका दक्षिणी बंदरगाह शहर जाम्बोआंगा से सुलु प्रांत के जोलो शहर जा रही थी, जब आधी रात को इसमें आग लग गई।

गवर्नर ने बताया कि हादसे में कम से कम 23 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गवर्नर जिम हाटामैन ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से फोन पर बातचीत में कहा, ‘‘आग लगने की वजह से मचे हंगामे के कारण यात्रियों की नींद खुल गई। उनमें से कुछ नौका से कूद गए।’’

फिलीपीन द्वीपसमूह में लगातार तूफान, खराब नौकाओं, नौकाओं के क्षमता से अधिक भरे होने और सुरक्षा नियमों को लागू करने में ढिलाई के कारण खासकर दूरदराज के प्रांतों में समुद्री दुर्घटनाएं आम हैं। गौरतलब है कि दिसंबर 1987 में नौका ‘डोना पाज़’ एक ईंधन टैंकर से टकराने के बाद डूब गई थी । विश्व के सर्वाधिक भीषण समुद्री हादसों में से एक इस घटना में 4,300 से अधिक लोग मारे गए थे।

Advertisement
First Published - March 30, 2023 | 3:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement