facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अमेरिका में आयोजित दूसरे ‘इंडिया गिविंग डे’ में भाग लेंगे 33 गैर-लाभकारी संगठन

Advertisement

इंडिया गिविंग डे के अंत में हम जिस संख्या (परिणाम) की घोषणा करने जा रहे हैं वह पिछले वर्ष की तुलना में काफी बड़ी होने वाली है

Last Updated- February 23, 2024 | 1:17 PM IST
India giving day

अमेरिका में 33 शीर्ष भारतीय अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन एक मार्च को ‘इंडिया गिविंग डे’ में भाग लेंगे, जिसके जरिए आयोजकों को भारत में महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के लिए धन जुटाने की उम्मीद है। ‘इंडिया फिलेन्थ्रॉपी अलायंस’ और ‘इंडिया गिविंग डे’ के कार्यकारी निदेशक एलेक्स काउंट्स ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “इंडिया गिविंग डे के अंत में हम जिस संख्या (परिणाम) की घोषणा करने जा रहे हैं वह पिछले वर्ष की तुलना में काफी बड़ी होने वाली है।”

‘इंडिया फिलेन्थ्रॉपी अलायंस’ गैर-लाभकारी संगठनों का एक नेटवर्क है जो भारत में उच्च प्रभाव वाले विकास कार्यक्रमों के लिए अमेरिका में लोगों से धन जुटाता है। ‘इंडिया फिलेन्थ्रॉपी अलायंस’ द्वारा आयोजित वार्षिक ‘इंडिया गिविंग डे’ के दूसरे संस्करण में भारतीय अमेरिकियों और अमेरिका में “भारत के दोस्तों” के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया है, ताकि वे भारत में कई महत्वपूर्ण सामाजिक व आर्थिक कार्यक्रमों के लिए धन जुटाने के लिए समर्पित इस महत्वपूर्ण दिवस पर उदारतापूर्वक दान कर सकें।

काउंट्स ने कहा कि पिछले साल पहले संस्करण में एक दिन में 13 लाख अमेरिकी डॉलर जुटाए थे, इंडिया गिविंग डे के माध्यम से जुटाई गई सारी धनराशि का उपयोग भारत में विभिन्न कार्यक्रमों में किया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 1:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement