facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

60 हजार टन अनाज हुआ बेकार, अब काला सागर में असैन्य पोतों पर हमलों की तैयारी कर रहा रूस: अमेरिका

Advertisement

रूस के समझौते से बाहर आने के बावजूद यूक्रेन ने खाद्यान्न की ढुलाई जारी रखने का संकल्प लिया है

Last Updated- July 20, 2023 | 2:26 PM IST
White House says Russia is preparing for attacks on civilian ships in Black Sea

यूक्रेन से दुनियाभर के देशों में खाद्यान्न आपूर्ति की अनुमति देने वाले समझौते से रूस के पीछे हटने के कुछ दिन बाद अमेरिका ने बुधवार को सचेत किया कि रूसी सेना काला सागर में असैन्य पोतों पर संभावित हमले की तैयारी कर रही है।

काला सागर अनाज समझौते से इस सप्ताह बाहर आने के बाद रूस ओडेसा (Odesa) में यूक्रेन के अनाज निर्यात बंदरगाहों पर मिसाइल और ड्रोन से पहले ही हमले कर चुका है। इन हमलों में लगभग 60,000 टन अनाज नष्ट हो गया है।

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एडम हॉज ने एक बयान में कहा, ‘हमारी जानकारी से संकेत मिलता है कि रूस ने यूक्रेनी बंदरगाहों के रास्ते में अतिरिक्त समुद्री खदानें बिछाई हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि यह काला सागर में असैन्य पोतों के खिलाफ किसी भी हमले को उचित ठहराने और इन हमलों के लिए यूक्रेन पर दोष मढ़ने का एक समन्वित प्रयास है।’

रूस के समझौते से बाहर आने के बावजूद यूक्रेन ने खाद्यान्न की ढुलाई जारी रखने का संकल्प लिया है। इसके बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने काला सागर के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणपूर्वी हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र को जहाजरानी के लिए ‘अस्थायी रूप से खतरनाक’ घोषित किया है।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 2:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement