facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मक्का में गर्मी से 90 भारतीय हाजियों की मौत

Advertisement

सोमवार को मक्का में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे करीब 18 लाख लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Last Updated- June 20, 2024 | 11:02 PM IST
मक्का में गर्मी से 90 भारतीय हाजियों की मौत, 90 Indians among over 1,000 Hajj pilgrims dead in Mecca amid intense heat

सऊदी अरब में भीषण गर्मी के बीच हज यात्रा के दौरान मरने वाले लोगों की संख्या 1,000 के पार हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक, सालाना हज के लिए सऊदी अरब गए 10 देशों के नागरिकों में से 1,081 लोगों की मौत हुई है और इनमें 90 भारतीय हैं।

सोमवार को मक्का में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे करीब 18 लाख लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हज यात्रा में मुख्य तौर पर कई बुजुर्ग और कमजोर लोग शामिल थे, जिनके लिए यात्रा में परेशानी खड़ी हो गई।

एएफपी ने एक अरब राजनयिक के हवाले से बताया कि भीषण गर्मी के कारण दम तोड़ने वाले मिस्र के नागरिकों की संख्या 658 हो गई, जो एक दिन पहले के 300 मौतों से काफी अधिक है। विभिन्न देशों के आंकड़ों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 1,081 हो गई।

इसके अलावा, सऊदी अरब में मिस्र के अधिकारियों को 1,400 से अधिक हजयात्रियों के लापता होने की जानकारी मिली है, जिनमें कई के मौत की पुष्टि की जा चुकी है।

जॉर्डन, इंडोनेशिया, ईरान, सेनेगल, ट्यूनीशिया और इराक के कुर्दिस्तान सहित कई देशों के लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है मगर स्पष्ट कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। जॉर्डन के अधिकारियों ने 20 हाजियों के लापता होने की जानकारी दी। शुरू में 80 के बारे में बताया गया था जो बाद में अस्पताल में मिले।

सऊदी ने अरब ने अब तक मरने वालों के आंकड़े जारी नहीं किए गए मगर सिर्फ रविवार को ही भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या 2,700 के पार हो गई थी। पिछले साल 200 से अधिक हाजियों के मौत की जानकारी मिली थी। उनमें से अधिकतर इंडोनेशिया के थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लापता लोगों की तस्वीरों की बाढ़ आ गई है। लगातार बढ़ती मौतों के बीच लोग अपने परिजनों की तलाश करने लगे हैं।
इस बीच, सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्मी के कारण मौत के दावों का खंडन किया है। मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि इस साल किसी भी हज यात्री की गर्मी के कारण मौत नहीं हुई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी जमील अबुएलैनैन के हवाले से कहा कि हाजियों की तबीयत खराब होने के कारण जान गई है।

हज यात्रा के दौरान बढ़ता तापमान

साऊदी के जर्नल ऑफ ट्रैवल ऐंड मेडिसिन अध्ययन में कहा गया है कि हज वाले इलाकों में हर दस साल में तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस की दर से बढ़ रहा है, जो जलवायु परिवर्तन को दर्शाता है। सोमवार को तापमान 50 डिग्री के पार हो जाने पर मिस्र के विदेश मंत्रालय ने लापता मिस्रवासियों की तलाश के लिए सऊदी के अधिकारियों के साथ सहयोग के बारे में बताया गया मगर उन्होंने मरने वालों की संख्या के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

सऊदी के अधिकारियों ने रविवार को मृतकों की संख्या बताए बिना भीषण गर्मी के कारण 2 हजार से अधिक हाजियों के इलाजरत होने की जानकारी दी थी। पिछले साल विभिन्न देशों के कम से कम 240 हाजियों की मौत हुई थी, जिनमें से अधिकतर इंडोनेशिया के थे।

Advertisement
First Published - June 20, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement